
Foreign Object in Child's Nose: घर में छोटे बच्चों के रहते हुए उनके खाने और ध्यान रखने के साथ ही सबसे बड़ी परेशानी ये होती है कि खेलते समय या चलने की कोशिश करते समय कुछ पाने पर वो उसे कान, नाक या मुंह में न डाल लें। इससे बचने के लिए पेरेंट्स बच्चे की सेफ्टी से जुड़े कई तरीके आजमाते हैं। ऐसे में अगर आपका भी बच्चा जल्द चलने लगा है या आपके घर में छोटा बच्चा है, तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, आइए जानते हैं।
क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, नाक में किसी चीज का फंस जाना 2 से 5 साल के बच्चों में आम है। कई बार 7-8 साल तक के बच्चे भी ऐसा कर देते हैं। बच्चे आम तौर पर मोती, पॉपकॉर्न के दाने जैसी छोटी कई चीजें नाक में डाल सकते हैं।
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, बच्चे की नाक में फंसी हुई चीज को बाहर निकालने के तरीके को "मदर्स किस" कहा जाता है। लेकिन ध्यान दें कि इसे घर पर सिर्फ एक बार कोशिश करें। जितनी बार कोशिश करेंगे, बच्चा उतना ही ज्यादा घबराएगा और डॉक्टर के साथ सहयोग कम करेगा। इससे चीज निकालने के लिए परेशानी बढ़ सकती है।
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-
डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। यह डॉक्टर की सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है। बच्चे की नाक या कान में कुछ फंसने जैसी किसी भी स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें।