
Newborn Baby के लिए Tongue Cleaning Tips (Representative Image) Image Credit gemini
Oral Thrush in Babies: नवजात बच्चे की जीभ पर सफेद परत दिखने या दूध पिलाने के बाद मुंह गंदा नजर आने पर कुछ लोग जीभ रोज साफ करने की सलाह देते हैं। इसे लेकर नए पैरेंट्स अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि बच्चे की जीभ साफ करनी चाहिए या नहीं। इसके साथ ही कुछ पैरेंट्स इन्फेक्शन के डर से भी बच्चे के मुंह की सफाई करना जरूरी समझते हैं। ऐसे में अगर आप भी हाल ही में पैरेंट बने हैं और जानना चाहते हैं कि ऐसा करना चाहिए या नहीं, तो आइए जानते हैं कि नवजात बच्चे की जीभ कब साफ करनी चाहिए, कब नहीं करनी चाहिए और इसका सही तरीका क्या है।
क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, नवजात बच्चे के शुरुआती कुछ महीनों में उसकी जीभ या मुंह को रोज साफ करने की जरूरत नहीं होती। अगर आप बहुत हल्के हाथ से ऐसा करते हैं, तो दिन में एक बार सफाई करने से आमतौर पर कोई खास नुकसान नहीं होता, लेकिन इसकी जरूरत भी नहीं है। जब तक बच्चे के दांत नहीं आने लगते, तब तक नियमित रूप से जीभ साफ करना जरूरी नहीं होता।
इसके अलावा, कुछ पैरेंट्स को लगता है कि बच्चे की जीभ साफ करने से थ्रश (मुंह का फंगल इन्फेक्शन) नहीं होता। लेकिन ऐसा नहीं है। थ्रश कैंडिडा नाम के फंगस की अधिकता के कारण होता है। यह संक्रमण मां से बच्चे में स्तनपान के दौरान भी पहुंच सकता है। जीभ पर दूध की परत जमने से थ्रश नहीं होता, इसलिए जीभ साफ करने से इस इन्फेक्शन से बचाव भी नहीं होता।
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, जब बच्चे के दांत आने लगें, तब उसके मसूड़ों और मुंह की सफाई पर ध्यान देना शुरू करना चाहिए। आमतौर पर 4 से 6 महीने के आसपास बच्चे के मसूड़ों में सूजन दिख सकती है। यह दांत आने का शुरुआती संकेत हो सकता है। ऐसे में मसूड़ों और आने वाले दांतों की सफाई शुरू की जा सकती है। इसके अलावा, अगर बच्चे को थ्रश हो जाए, तो जीभ या गालों के अंदर क्रीम जैसी सफेद परत या धब्बे दिखाई दे सकते हैं। परेशानी यह है कि दूध की परत भी कई बार ऐसी ही दिखती है, इसलिए दोनों के बीच अंतर पहचानना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
दूध की परत और थ्रश के बीच फर्क पहचानने के लिए बच्चे की जीभ पर ध्यान दें। दूध पीने के बाद अक्सर जीभ पर सफेद परत दिखाई देती है, जो हल्के से साफ करने पर हट सकती है। इसके नीचे जीभ का रंग सामान्य गुलाबी दिखाई देता है। वहीं थ्रश में जीभ के साथ गालों के अंदर और मुंह के दूसरे हिस्सों में भी सफेद धब्बे दिखाई दे सकते हैं। ये धब्बे आसानी से नहीं हटते। इन्हें जबरदस्ती हटाने की कोशिश करने पर मुंह से खून भी आ सकता है। ध्यान दें, सफेद धब्बों को पहचानने के लिए जीभ को जोर से न रगड़ें। अगर धब्बे नहीं हट रहे हैं या थ्रश का शक है, तो खुद से इलाज करने की कोशिश न करें और बच्चों के डॉक्टर से संपर्क करें।
अगर बच्चे के दांत आने लगे हैं या डॉक्टर ने मुंह की सफाई करने की सलाह दी है, तो इन तरीकों से सफाई कर सकते हैं-
बच्चे का मुंह बहुत संवेदनशील होता है, इसलिए सफाई करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है-
अगर बच्चे के मुंह में नीचे दी गई परेशानियों में से कोई भी दिखाई दे, तो बच्चों के डॉक्टर से संपर्क करें-
डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। यह किसी डॉक्टर की सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है। बच्चे के मुंह या स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर बच्चों के डॉक्टर से संपर्क करें।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
16 Nov 2026, 8:33 PM IST
Published on:
16 Nov 2026, 8:26 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
स्वास्थ्य




