14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्किन केयर में कॉफी का इस्तेमाल कितना फायदेमंद? जानें त्वचा पर इसके असर और सावधानियां

Coffee For Skin: कॉफी का इस्तेमाल सिर्फ एनर्जी बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन केयर में भी किया जाता है। आइए जानते हैं कि स्किन केयर में कॉफी का उपयोग करते समय किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 14 Nov 2026, 4:32 PM IST

coffee skin care

coffee को skin care में कैसे शामिल करें? (Representative Image) Image Credit Magnific

Coffee Skin Care: कॉफी पीने के साथ ही आजकल बाजार में कॉफी और कैफीन से जुड़े स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी मिलने लगे हैं। अंडर-आई क्रीम, फेस मास्क और स्क्रब जैसे कई प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि स्किन केयर में कॉफी को शामिल करने से क्या फायदे हो सकते हैं और इस्तेमाल करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

क्या कॉफी स्किन के लिए अच्छी है?

क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। लेकिन कॉफी पीने और उसे स्किन पर लगाने में फर्क होता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि एंटीऑक्सीडेंट का सीधा असर स्किन पर हो, तो उसे स्किन पर लगाना ज्यादा असरदार तरीका है। पीने पर वो पूरे शरीर में बंट जाते हैं और स्किन तक बहुत थोड़ा हिस्सा पहुंचता है।

कॉफी या कैफीन वाले प्रोडक्ट्स को स्किन केयर में शामिल करने से क्या होता है?

फ्री रेडिकल्स से बचाव

फ्री रेडिकल्स वो मॉलिक्यूल हैं जो कोलेजन को तोड़ते हैं और फाइन लाइन्स, झुर्रियों और ढीली, बेजान स्किन की वजह बनते हैं। ये UV किरणों और हवा के प्रदूषण से बनते हैं। ऐसे में कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इस नुकसान को कुछ हद तक रोकने में मदद कर सकते हैं।

आंखों के नीचे के बैग्स में कमी

कैफीन खून की नसों को सिकोड़ देता है, जिससे स्किन में खून का बहाव कम होता है और आंखों के नीचे का हिस्सा कम सूजा और ज्यादा चमकदार दिखता है। नींद पूरी न होने या थकान से आए बैग्स और डार्क सर्कल में ये थोड़ा काम कर सकता है। लेकिन ध्यान दें, अगर बैग्स जेनेटिक हैं या आंखों की बनावट की वजह से हैं, तो कैफीन से फायदा नहीं होगा।

सूजन और लालिमा में राहत

कॉफी में मौजूद सूजन कम करने वाले गुण स्किन पर लगाने से सूजन और लालिमा को शांत करने में मदद कर सकते हैं।

स्क्रब के तौर पर

कॉफी स्क्रब में बारीक पिसी कॉफी से डेड स्किन हटाई जाती है, जिससे स्किन ज्यादा साफ और मुलायम दिखती है। लेकिन हफ्ते में एक-दो बार से ज्यादा इस्तेमाल करने से जलन हो सकती है। इसके अलावा एक्जिमा, रोसेशिया या सोरायसिस जैसी स्किन प्रॉब्लम वाले या सेंसिटिव स्किन वालों को इससे बचना चाहिए।

कॉफी वाले स्किन प्रोडक्ट्स कब और कैसे इस्तेमाल करने चाहिए?

  • कॉफी वाले स्किन प्रोडक्ट्स सुबह लगाना बेहतर माना जाता है।
  • कॉफी वाले प्रोडक्ट्स आमतौर पर सुरक्षित होते हैं, लेकिन सेंसिटिव या डैमेज स्किन में जलन पैदा कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपको पता नहीं हैं कॉफी स्किन केयर प्रोडक्ट आपकी स्किन को सूट करेगा या नहीं, तो पहले डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह ले लें।
  • पहली बार इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरुर करें।

डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। यह किसी डॉक्टर की सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है। त्वचा से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर डर्मेटोलॉजिस्ट या डॉक्टर से संपर्क करें।