लाइफस्टाइल

Period Pain Relief: पीरियड्स के समय दर्द और ऐंठन से मिलेगा छुटकारा, इन 4 चीजों का करें सेवन

Period Pain Relief: पीरियड्स के समय दर्द और ऐंठन से निपटने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों से राहत पा सकती हैं।

2 min read
Period Pain Relief

Period Pain Relief: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को शारीरिक और मानसिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मूड स्विंग्स, थकान, कमजोरी, पेट और शरीर में दर्द जैसी समस्याएं आम होती हैं। खासकर पेट दर्द और ऐंठन से कई महिलाएं परेशान रहती हैं। ऐसे में अक्सर महिलाएं दर्द से राहत के लिए पेनकिलर का सहारा लेती हैं। अगर आपको भी पीरियड्स के दौरान तेज दर्द का सामना करना पड़ता है, तो अपनी डाइट में इन 4 फायदेमंद चीजों के सेवन से राहत पा सकती हैं।

Period Pain Relief: 1. हल्दी वाला दूध (Haldi Wala Doodh)

Haldi Wala Doodh

    हल्दी एक प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। रात में गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से मांसपेशियों का दर्द कम होता है और रक्त प्रवाह बेहतर होता है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन शरीर में सूजन को कम करने में सहायक होता है। जिससे ऐंठन और थकावट से राहत मिलती है। यह उपाय न केवल दर्द कम करता है, बल्कि आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।

    2. हींग का सेवन करें

    Eat Asafoetida

      हींग एक ऐसा मसाला है जो अपने एंटी-स्पास्मोडिक और डाइजेस्टिव गुणों के लिए जाना जाता है। इसे पानी या गर्म दूध के साथ मिलाकर पीने से पेट की ऐंठन कम होती है। हींग गर्भाशय की मांसपेशियों को आराम देती है और पीरियड्स के दौरान भारीपन को कम करने में मदद करती है। साथ ही यह पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाती है।

      3. अदरक वाली चाय

      Adrak Wali Chai

      अदरक का सेवन दर्द और सूजन कम करने के लिए एक प्रभावी उपाय है। सुबह या शाम अदरक वाली गर्म चाय पीने से शरीर को तुरंत आराम मिलता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पीरियड्स के दौरान होने वाली दर्द को कम करते हैं। अदरक चाय तनाव को कम करने के साथ-साथ आपके मूड को भी बेहतर करती है।

      4. जीरा और अजवाइन का पानी

      Jeera Aur Ajwain Ka Pani

        जीरा और अजवाइन दोनों ही पाचन तंत्र को सुधारने और ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं। एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा और अजवाइन उबालकर इसे ठंडा करके पिएं। यह उपाय न केवल दर्द से राहत देता है बल्कि शरीर को डिटॉक्स भी करता है।

        Also Read
        View All

        अगली खबर