
Women's Day 2025 Quotes: हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के संघर्ष, शक्ति और प्रेरणा को मान्यता देने का एक खास दिन है। यह हमें याद दिलाता है कि महिलाएं हमारे समाज की सबसे मजबूत और प्रभावशाली धारा हैं। आज महिलाएं सिर्फ घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि घर के बाहर भी हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। कला, खेल, व्यापार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं ने अपनी सफलता के झंडे गाड़े हैं। इस दिन उनके योगदान को सराहने के लिए हम कुछ खास शब्दों और कोट्स के साथ उन्हें बधाई दे सकते हैं। इन प्रेरणादायक और दिल छूने वाले कोट्स के माध्यम से, हम न केवल उनका सम्मान करेंगे, बल्कि उन्हें और भी सशक्त और प्रेरित महसूस कराएंगे।
"खुशी कुछ और नहीं बल्कि संतुष्टि है - काम, विचारों और अपने मिशन को पूरा करने से मिलने वाली संतुष्टि।" - पी.टी. उषा
"यदि आप जीवन में कुछ हासिल करना चाहते हैं, तो आपको जोखिम उठाना होगा।" - दीपा करमाकर
"मैंने कभी भी लोगों की नकारात्मक बातों से प्रभावित होकर समय बर्बाद नहीं किया, बल्कि अपनी सारी ऊर्जा और ध्यान अपने खेल को बेहतर बनाने में लगाया।" - ज्वाला गुट्टा
"महिला अपने सपनों को हकीकत में बदलने की ताकत रखती है। महिला दिवस पर, हर महिला को अपनी शक्ति और संभावनाओं को पहचानना चाहिए।"- मैरी कॉम
नारी के दिल में होती है अनगिनत ताकतें,
जो वो समझे नहीं, वो है मूर्ख जहां।
महिला का दिल है भावुक, उसमें है प्रेम की लागन,
समझो इसे अच्छे से, ये नारी है कमाल की मिसाल।
हैप्पी विमेंस डे
महिला शक्ति का स्वरूप है,
सम्मान का पर्व है वो।
हर पल में उजाला भर देती,
ये धरती की बड़ी बेटी है वो।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
नारी है वो शक्ति,
जो हर पल देती है प्यार,
आओ मिलकर करें सम्मान,
इस नारी शक्ति का,
जो करती है हर पल बलिदान।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं