लाइफस्टाइल

World Coconut Day का है खास महत्व, भारत के अलावा ये देश भी करते है नारियल की खेती

World Coconut Day का है खास महत्व, भारत के अलावा ये देश भी करते है नारियल की खेती

2 min read
Sep 02, 2024
World Coconut Day

World Coconut Day : भारत में हर दिन एक खास दिन होता है। भारत ​एक सांस्कृतिक देश है यहां हर दिन और हर त्योंहार का खास महत्व होता है। आज ​उन ​ही दिनों में से एक खास दिन है वर्ल्ड कोकोनट डे हर साल 2 सितम्बर को मनाए जाने वाला यह डे नारियल की फसलों के महत्व और उनके लाभों को मान्यता देने के लिए बेहद खास है महत्व रखता है।

World Coconut Day इंटरनेशनल कोकोनट कमेटी द्वारा आयोजित किया जाता और नारियल की खेती के महत्व को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

कब से मनाया जाता है World Coconut Day

World Coconut Day मनाने कि शुरूआत 2009 में इंटरनेशनल कोकोनट कमेटी द्वारा की गई थी। इस डे को शुरू करने का कारण नारियल की खेती को बढावा देना और लाभ अर्जित करना था। इसके द्वारा नारियल के किसान के विकास और अनुसंधान को मोटिवेट करने का लक्ष्य रखा जाता है।

World Coconut Day पर क्या है 2024 की थीम

World Coconut Day पर हर वर्ष एक थीम रखी जाती है और उस थीम का लक्ष्य लोगों को जागरूक करना होता है। इस वर्ष की थीम सर्कुलर इकोनॉमी के लिए नारियल: अधिकतम मूल्य के लिए साझेदारी का निर्माण" है। यह विषय नारियल उद्योग में स्थिरता और साझेदारी को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

नारियल पानी पीने के फायदे

Benefits-Coconut-Water

इस अद्भुत ड्रिंक को पीने से शरीर की थकान दूर होती है।
यह मांसपेशियों की ऐंठन को रोकने में मदद करता है।
नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है।
यह तनाव को दूर करने और ब्रेन फंक्शन में सुधार करने में मदद करता है।
डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी और हृदय रोगों के खतरे को कम करता है।
नारियल पानी का नियमित सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है।
यह कैंसर जैसे गंभीर रोगों के खतरे को कम करने में भी मदद करता है।

नारियल की खेती के प्रमुख देश

नारियल की खेती के प्रमुख देश भारत, श्रीलंका, फिलीपीन्स, और इंडोनेशिया हैं, ये देश नारियल के उत्पादन में प्रमुख भूमिका निभाते हैं और वैश्विक आपूर्ति में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, भारत और श्रीलंका में नारियल की खेती व्यापक पैमाने पर की जाती है, जबकि फिलीपीन्स और इंडोनेशिया में भी इसका उत्पादन काफी बड़ा है, ये देश न केवल घरेलू उपयोग के लिए, बल्कि निर्यात के लिए भी नारियल की फसल उगाते हैं।

Also Read
View All

अगली खबर