लखनऊ

यूपी में सात जिलों के पुलिस कप्तान समेत 10 आईपीएस अफसरों का देर रात हुआ ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात सात जिलों के पुलिस कप्तान समेत 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2020, 9:35 AM IST
यूपी में सात जिलों के पुलिस कप्तान समेत 10 आईपीएस अफसरों का देर रात हुआ ट्रांसफर
यूपी में सात जिलों के पुलिस कप्तान समेत 10 आईपीएस अफसरों का देर रात हुआ ट्रांसफर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात सात जिलों के पुलिस कप्तान समेत 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जिन जिलों के कप्तान बदले गए हैं उसमें बरेली, गोंडा, जौनपुर, कासगंज, मऊ, श्रावस्ती और महाराजगंज के कप्तान शामिल हैं। जैसे ही इसकी सूचना तबादले किए गए अधिकारियों को लगी, इस सूचना से उनके तो होश ही उड़ गए।

यूपी सरकार के निर्देश पर 2013 बैच के आईपीएस रोहित सिंह सजवान को बरेली जिले का नया कप्तान बनाया गया है। बरेली में तैनात रहे शैलेश पांडेय को गोंडा का एसपी बनाया गया है। रोहित को बरेली की कमान सौंपने से पुलिस महकमे का एक खैमा आश्चर्य चकित है। क्योंकि एक ओर बड़े जिलों में एक के बाद एक डीआईजी या वरिष्ठ एसपी भेजे जा रहे हैं।

वहीं बरेली की कमान 2013 बैच के काफी जूनियर अफसर को सौंप दी गई है। रोहित अभी तक महाराज जिले के एसपी थे। रोहित बरेली में अप्रैल 2018 तक एसपी सिटी थे। महराजगंज में एसपी के बाद उन्हें अब बरेली का एसएसपी बना दिया गया है। इतने कम समय में एसएसपी बनने वाले रोहित हाल के दिनों के इकलौते कप्तान हैं। उधर 25 दिन पहले मऊ भेजे गए मनोज सोनकर को हटा कर कासगंज भेज दिया गया है। कासगंज के एसपी 2012 बैच के आईपीएस घुले सुशील कुमार को मऊ भेजा गया है। माना जा रहा है कि मुख्तार के लोगों पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने के चलते मनोज सोनकर को शिफ्ट किया गया है।

पिछले 28 दिनों में बदले गए 25 कप्तान

योगी सरकार में बीते 28 दिनों में अब तक 25 जिलों के कप्तान बदले जा चुके हैं। जब पिछले चार दिनों में ही 17 जिलों के कप्तान बदले गए हें। इस दौरान दो जिलों के कप्तान को निलंबित भी किया जा चुका है। गोरखपुर, बरेली, प्रयागराज और आजमगढ़ जैसे बड़े जिलों के कप्तान इस दौरान हटाए गए। इसमें सिर्फ बरेली के कप्तान कप्तानी बचाने में कामयाब हुए और बरेली के बाद अब उन्हें गोंडा का कप्तान बनाया गया है।

Updated on:
14 Sep 2020, 9:35 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘ये वीडियो गवाह है’, अखिलेश यादव ने जारी किया गोरखपुर हादसे का वीडियो, बोले- हृदयहीन-असंवेदनशील लोग सिर्फ राजनीति करते हैं

Gorakhpur JCB Accident: ‘परिजनों के प्रति गहरी संवेदना हैं’, गोरखपुर हादसे में छात्र की मौत पर अखिलेश यादव ने जताया दुख

यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस के बाद छोटे दलों पर अखिलेश की नजर, AAP-महान दल को मिल सकती हैं सीटें

लखनऊ में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग: चपेट में आईं कई झुग्गियां; 4 KM दूर तक उठा धुएं का गुबार, 10 दमकल गाड़ियां पहुंची

‘देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं’, CM योगी ने किया NSG और ATS के संयुक्त प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिला कमांडो टीम भी संभालेगी मोर्चा