योगी के मठ में भर देंगे आलू
आगरा में 10 आलू के किसानों ने की आत्महत्या-29 को बाराबंकी में पंचायत
योगी के मठ में भर देंगे आलू
लख़नऊ। राष्ट्रीय लोक दल के सचिव त्रिलोक त्यागी ने आज यहाँ योगी सरकार पर किसानों के उत्पीडऩ और उपेक्षा का आरोप लगाया। आलू किसान बरबाद हो गया। आगरा में 10 आलू किसानों ने आत्महत्या की है। इसलिए 29 जनवरी को बाराबंकी में किसानों की बडी पंचायत होगी।
इस साल 2 लाख टन आलू उत्पादन का अनुमान है। योगी सरकार में आलू किसान आत्महत्या कर रहा है।
पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष मसूद और प्रवक्ता अनिल दुबे के साथ उन्होंने कहा कि मोदी ने भी वादा किया था। किसानों की आमदनी आधी हो गई है। जब कि किसान आमदनी दो गुनी का वादा किया जा रहा था।
उन्होंने कहा कि धान का मूल्य गिर गया है। दाल के दाम नहीं मिल रहे हैं। किसानों से 2 रुपये किलो प्याज ली जाती है। बिचलिया को 20 रुपये का लाभ मिल रहा है। इजरायल और अमेरिका से बराबरी कर रहे हो।
उन्होंने कहा कि धान का मूल्य गिर गया है। दाल के दाम नहीं मिल रहे हैं। किसानों से 2 रुपये किलो प्याज ली जाती है। बिचलिया को 20 रुपये का लाभ मिल रहा है। इजरायल और अमेरिका से बराबरी कर रहे हो। उन्होंने कहा कि बेरोजगार योगी सरकार नहीं दे सकी है। बेरोजगारी बढ़ रहे हैं। बेरोजगारी के कारण अपराध बढ़ रहे है। लघु उद्योग को बढ़ावा देना चाहिए। जापान मे आज भी लघु उद्योग बढाया जा रहा है। मोदी और योगी ने बेरोजगारी बढ़ाई है।
उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का 1000 करोड आज तक नही दिया गया। किसानों का ब्याज तक खत्म कर रहे हैं। एन काउंटर से टाँग तोड़ी जा रही है।
मंदिर नहीं हमे रोजगार ? का मंदिर चाहिए। हमारे यहा घर घर राम हैं। आजकल डिबेट पाक पर हो रही है। चुनाव तक मोदी और योगी यही माहौल बनाएंगे। सरकार किसानों को आलू 750 रुपये देने चाहिए।