लखनऊ

यूपी में आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत,मुख्यमंत्री ने दिए यह आदेश

आकलन करने में देरी कर रहे हों तो वह अपनी पीड़ा मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दे सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Mar 2020, 6:10 PM IST
यूपी में आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत,मुख्यमंत्री ने दिए यह आदेश
यूपी में आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत,मुख्यमंत्री ने दिए यह आदेश

लखनऊ। तूफानी हवा, बेमौसम बरसात, वोला वृष्टि के साथ कड़कते बादलों के बीच गिरे आकाशीय बिजली से प्रदेश में ग्यारह लोगों की मृत्यु की सूचना आई है। यह संख्या बढ़ भी सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर सिद्धार्थनगर, चंदौली, बहराइच, सीतापुर, जौनपुर और गोरखपुर में 1-1की मौत हुई है। जबकि सोनभद्र में 2 और लखीमपुर खीरी में 3 लोगों की मौत की सूचना मिली है। बहराइच में खेत मे गये किसान के ऊपर बिजली गिरने से मौत हो गयी।सीतापुर के सिधौली में तहसील कर्मी की मौत हुई है।जौनपुर के रनदयालगंज में घर के बाहर काम कर रही महिला की मौत हुई है।

प्राकृतिक आपदाओं से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है।उन्होंने मृतकों के परिजनों को तत्काल 4-4 की मदद देने की घोषणा किया। साथ ही प्रदेश के आपदा प्रभावित सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवारों में जल्द से जल्द सहायता राशि पहुँचावें। सरकार हर स्थित में पीड़ित परिवारों के साथ है। जिन लोगों के फसल चौपट हुआ है उन्हें भी शीघ्र -अतिशीघ्र अहेतुक सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि और वोला से हुई बर्बादी से किसान घबराये नहीं, सरकार हर स्थित में उनके साथ है। पीड़ित व्यक्ति अथवा परिवार की क्षति होने के बाद यदि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आकलन करने में देरी कर रहे हों तो वह अपनी पीड़ा मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दे सकते हैं।

Published on:
Also Read
View All