लखनऊ

Operation Big Bazaar- मशीनों से नोट गिनते-गिनते थक गए अधिकारी, पीयूष जैन के घर सबसे बड़ी रकम बेडरूम की दीवारों के अंदर, आज कोर्ट में पेशी

इत्र नगरी कन्नौज निवासी इत्र कारोबारी पीयूष जैन के स्थानों पर इंटेलिजेंस टीम की छापेमारी जारी है। कानपुर आवास के बाद कन्नौज में भी नोटों की गड्डियां मिल रही हैं। सोमवार को कन्नौज में उनके घर पर नोट की गिनती जारी है। आरबीआई के साथ स्टेट बैंक के अफसरों की टीम उनके आवास पर पहुंच गई है।

2 min read
Dec 27, 2021
110 Crore Cash 275 Kg Gold and Silver Found IT GST Raid at Piyush Jain

लखनऊ. कन्नौज निवासी इत्र कारोबारी पीयूष जैन के स्थानों पर इंटेलिजेंस टीम की छापेमारी जारी है। कानपुर आवास के बाद कन्नौज में भी नोटों की गड्डियां मिल रही हैं। सोमवार को कन्नौज में उनके घर पर नोट की गिनती जारी है। आरबीआई के साथ स्टेट बैंक के अफसरों की टीम उनके आवास पर पहुंच गई है। पिछली छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में मिली नोटों की गड्डी को देखते हुए इस छापेमारी में तीन बड़ी और दो छोटी मशीनों को बढ़ा दिया गया है। उनके घर से 275 किलो का सोना चांदी और 257 करोड़ पाए गए हैं। पीयूष जैन को कानपुर की कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कन्नौज में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पर नोट मिलना तीसरे दिन भी जारी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और भारतीय स्टेट बैंक के कई अधिकारी भी कन्नौज में पीयूष जैन के घर पर हैं। 10 नोटों की गिनती के लिए चार और मशीनें पहुंच गई हैं। नोटों के अलावा यहां बरामद हुए केमिकल और चंदन ऑयल का भी सैंपल लिया जाएगा। इसके लिए 500 खाली शीशी मंगवाई गई है। इसके अलावा उनके घर से बैग में 300 चाबियां मिली हैं। यह भी बात निकल कर आई है कि जैन ने एक ही कैंपस में चार घर बना रखे हैं और वहां तहखाना भी है।

275 किलो सोना-चांदी बरामद

बता दें कि कारोबारी पीयूष जैन की कानपुर और कन्नौज के अलावा आधा दर्जन से अधिक संपत्तियां दूसरे राज्य में हैं। कन्नौज स्थित घर पर जीएसटी इंटेलिजेंस, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड और आयकर विभाग के संयुक्त छापे के दौरान 275 किलो का सोना-चांदी बरामद हुआ। इसमें 250 किलो चांदी और 25 किलो सोना है। छापे में करीब 110 करोड़ रुपये नकद भी बरामद हुई है। इस संयुक्त रेड को ऑपरेशन बिग बाजार नाम दिया गया है।

बेडरूम की दीवारों से मिली बड़ी रकम

पीयूष जैन के कानपुर में चार मकान हैं। कन्नौज में पैतृक संपत्ति है। रेड की सबसे बड़ी रकम पीयूष जैन के बेडरूम की दीवारों के अंदर मिली है। दीवारों को तोड़ने के लिए करीब 10 मजदूर लगाए गए। गैस वेल्डिंग कटर और छेनी हथौड़ा से दीवारों और लॉकरों को तोड़ा गया है।

Published on:
27 Dec 2021 02:22 pm
Also Read
View All