लखनऊ

लखनऊ पहुंच रहीं 125 नई इलेक्ट्रिक सिटी बसें, 5 अक्टूबर को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

राजधानी लखनऊ में 125 नई इलेक्ट्रिक सिटी बसें (Electric City Buses) पहुंच रही। पांच अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Oct 2021, 7:10 PM IST
Electric Buses
Electric Buses

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में 125 नई इलेक्ट्रिक सिटी बसें (Electric City Buses) पहुंच रही। पांच अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नगरीय परिवहन निदेशालय की पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल वाली 25 बसों की पहली खेप का लखनऊ के दस रूटों पर संचालन होगा। इन सिटी बसों के चालक निजी कंपनी और परिचालक व इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी की होगी।

हरियाणा की पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सॉल्यूशंस कंपनी इन बसों का संचालन करेगी। कंपनी को 64 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। इस भुगतान से ही बसों का मेंटेनेंस, चालकों को वेतन व चार्जिंग स्टेशनों को भुगतान करना होगा। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पीके बोस का कहना है कि कंपनी ने बसों के संचालन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। परिचालक एवं इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन का इंतजाम हो गया है।

Published on: