लखनऊ

Obligation:18 भाजपा नेता बनाए दर्जाधारी मंत्री, जानें किसे मिला कौन सा पद

Obligation:भाजपा ने उत्तराखंड में 18 और नेताओं को दर्जाधारी मंत्री बनाया है। कुछ दिन पहले भी 20 नेताओं को भाजपा सरकार में दर्जाधारी मंत्री बनाया गया था। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
less than 1 minute read
Apr 05, 2025
18 BJP leaders have been made ministers of state in Uttarakhand
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Obligation: भाजपा सरकार में दायित्व बंटने का सिलसिला जारी है। उत्तराखंड में कुछ दिन पहले भी 20 नेताओं का दर्जाधारी मंत्री बनाया गया था। शुक्रवार को भाजपा सरकार की ओर से जारी की गई दूसरी सूची में 18 नेताओं को दर्जाधारी मंत्री बनाने का ऐलान हुआ। सीएम पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद नामों की लिस्ट फाइनल की गई। आदेश के अनुसार, गीता रावत को राज्यस्तरीय सतर्कता समिति का अध्यक्ष, बलवीर घुनियाल को उपाध्यक्ष जड़ी-बूटी सलाहकार समिति, सुरेन्द्र मोघा को उपाध्यक्ष पशु कल्याण बोर्ड, भुवन विक्रम डबराल को उपाध्यक्ष जड़ीबूटी सलाहकार समिति बनाया गया है। सुभाष बड़थ्वाल को उपाध्यक्ष राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद, पुनीत मित्तल को उपाध्यक्ष नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद, गिरीश डोभाल को उपाध्यक्ष प्रदेशीय मौन परिषद, गीता राम गौड़ को उपाध्यक्ष जनजाति सलाहकार परिषद, डॉ. जयपाल को उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति, भाजपा सरकार ने देशराज कर्णवाल को उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति, अजीत चौधरी को उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य किसान आयोग का दायित्व सौंपा है।

शंकर कोरंगा को भी दायित्व

भाजपा सरकार ने प्रताप सिंह पंवार को उपाध्यक्ष राज्य औषधीय पादप बोर्ड और जगत सिंह चौहान को उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार, शंकर कोरंगा को उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय जलागम परिषद, महेश्वर सिंह महरा को उपाध्यक्ष चाय विकास सलाहकार परिषद, सरदार मनजीत सिंह को सह अध्यक्ष प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति, नवीन वर्मा को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद और अशोक नबयाल को उपाध्यक्ष उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद बनाया गया है। सीएम धामी ने कहा कि सौंपे गए विभागीय दायित्वों से प्रदेश में जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। योजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण में मदद मिलेगी।

Updated on:
05 Apr 2025 07:46 am
Published on:
05 Apr 2025 07:46 am