Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर में लगने वाला 2100 किलो घंटा आज आगरा के जलेसर से अयोध्या पहुंचा। यहां पर राम भक्तों ने जोरदार स्वागत किया और पूजा- अर्चना की।
Ram Mandir News: अयोध्या मेंं प्रभु राम का भव्य मंदिर बन रहा है। 22 जनवरी को पीएम मोदी भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इसके समारोह को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। भव्य बन रहे राम मंदिर के लिए लिए देश के कोने - कोने से वस्तु आ रही है। इसी कड़ी में आज राम मंदिर के लिए 2100 किलो का घंटा आगरा के जलेसर से भेजा जा रहा है। यह घंटा अयोध्या पहुंचा, जहां पर रामभक्तों ने जोरदार स्वागत किया।
राम मंदिर के अंदर लगने वाला घंटा जलेसर से चलकर अयोध्या पहुंचा है। ये घंटा 2100 किलो का है। इस घंटे को बनाने के लिए करीब 2 साल का समय लगा है। ये घंटा आगरा लोकसभा क्षेत्र के जलेसर विधानसभा में बनाया गया है। 2100 किलो के घंटे को राम मंदिर के अंदर स्थापित किया जाएगा, जिसकी गूंज पूरे अयोध्या में सुनाई देगी। ये घंटा मंदिर परिसर में सबसे बड़ा होगा।
राम मंदिर में जलेसर का बना लगेगा घंटा
एटा के जलेसर में निर्मित 2100 किलो का घंटा विशेष रथ से देर शाम अयोध्या पहुंचा। यहां पर रामभक्तो ने जोरदार स्वागत किया। इतना ही नहीं, रास्ते में जगह- जगह पर रामभक्तो ने इस घंटे का जोरदार स्वागत किया। ये घंटा अष्टधातु का है। इसे बनाने में 2 साल का समय लगा है। इस काम में 70 श्रमिक लगाए थे। सावित्री ट्रेडर्स के मालिक आदित्य मित्तल व प्रशांत मित्तल की ओर से बनवाए गए घंटे की लागत 25 लाख रुपये है। इस घंटे को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित किया गया। यह घंटा नवनिर्मित राममंदिर में लगाया जाएगा।