6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मई में बच्चों की मौज, इस तारीख से बच्चों के स्कूलों की हो जाएगी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

May 2026 School Holidays: मई की भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच बच्चों को मिलेगी राहत। दिल्ली, यूपी और राजस्थान समेत किन राज्यों में कब से बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें पूरी लिस्ट।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Pratiksha Gupta

May 06, 2026

May 2026 School Holidays , Heatwave in India , Delhi Summer Vacation

स्कूलों में इस बार मिलेगी लंबी गर्मियों की छुट्टियां | फोटो सोर्स- patrika.com

May 2026 School Holidays: आसमान से बरसती आग और चिलचिलाती धूप के बीच देश के कई राज्यों ने स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। वहीं कई राज्य सरकारों ने एडवांस में हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिए हैं। जिसमें इस महीने कई त्योहार और वीकेंड्स भी आ रहे हैं, जिससे पढ़ाई के मुकाबले छुट्टियों की संख्या काफी ज्यादा रहने वाली है। आइए जानते हैं कि इस महीने आपके राज्य में स्कूल कब-कब और कितने दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं। मई में सिर्फ 27 मई को बकरीद-उल-उजहा का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में कब शुरू होगी गर्मियों की छुट्टियों

गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश और दिल्ली के शिक्षा विभागों ने स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियां घोषित की गई है-

उत्तर प्रदेश (UP)
यूपी में तेज गर्मी को देखते हुए पहले स्कूलों का समय बदलकर सुबह की शिफ्ट कर दी गई है। वहीं, राज्य में आमतौर पर 20 मई के आसपास से गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो जाती हैं, जो जून के अंतिम सप्ताह तक चलती हैं।

गाजियाबाद
गाजियाबाद के स्कूलों में समर वेकेशन 20 मई से शुरू होने की संभावना है। पिछले साल भी राज्य सरकार ने इसी तारीख से छुट्टियों की घोषणा की थी। सटीक और नवीनतम जानकारी के लिए अभिभावक अपने संबंधित स्कूल से संपर्क अवश्य करें।

दिल्ली-एनसीआर
राजधानी में पारा 44 डिग्री तक जाने की आशंका है। इसे देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में 11 मई से 30 जून 2026 तक गर्मियों की छुट्टियों घोषित की गई है। अगर गर्मी ज्यादा बढ़ी, तो तारीखों में बदलाव भी हो सकता है।दिल्ली के शिक्षा विभाग द्वारा 11 मई से 30 जून 2026 तक गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की गई है। इस दौरान छात्रों को पूरे 50 दिनों का अवकाश मिलेगा और सभी स्कूल 1 जुलाई 2026 को फिर से खुलेंगे। इसके अलावा, अत्यधिक गर्मी के कारण कुछ स्थानों पर स्कूल टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है।