
फोटो में सीएम योगी (सोर्स: ANI)
UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नॉर्थ टेक सिम्पोजियम (NTS) 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम योगी ने 'रक्षा त्रिवेणी संगम' थीम पर अपने विचार रखे। सीएम ने कहा- हम इस बात को मानते थे कि यदि हमें UP में सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करना है और प्रदेश को पहचान के संकट से मुक्त करना है तो हमें सुरक्षा का एक बेहतर वातावरण बनाना होगा।
उत्तर प्रदेश के डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। विश्व प्रसिद्ध ब्रिटिश हथियार निर्माता कंपनी 'वेब्ले एंड सियाल' लखनऊ में अत्याधुनिक गोला-बारूद निर्माण इकाई स्थापित करेगी। यह यूनिट भारतीय सेना, अर्धसैनिक बलों और अधिकृत सुरक्षा एजेंसियों के लिए विभिन्न कैलिबर के कारतूस व हथियार सामग्री तैयार करेगी।
हथियार निर्माता कंपनी के चेयरमैन जॉन ब्राइड और डायरेक्टर मनिंदर सियाल के अनुसार, इस इकाई को देश की सबसे बड़ी एम्युनिशन यूनिटों में से एक बनाने का लक्ष्य है। पहले चरण में करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिसे अगले तीन वर्षों में बढ़ाकर 300 करोड़ रुपये तक पहुंचाया जाएगा। इस प्लांट में 9×19 mm, 5.56×45 mm, 7.62×39 mm, 7.62×51 mm और 12.7 mm जैसे रक्षा-ग्रेड गोला-बारूद का उत्पादन 2027 तक शुरू हो जाएगा।
यह इकाई सिर्फ गोला-बारूद का ही नहीं, बल्कि प्राइमर और अन्य जरूरी घटकों का भी निर्माण करेगी, जिससे पूरी उत्पादन प्रक्रिया एंड-टू-एंड होगी। इससे देश में रक्षा उपकरणों के आयात पर निर्भरता कम होगी और 'मेक इन इंडिया' अभियान को मजबूती मिलेगी। बता दें कि वेब्ले एंड सियाल की एक यूनिट हरदोई के संडीला में पहले से संचालित है, जहां पिस्टल, रिवॉल्वर, राइफल और शॉटगन बनाए जा रहे हैं। वहीं, एक नई एयरगन फैक्ट्री भी स्थापित की जा रही है, जिसमें उच्च गुणवत्ता वाली एयरगन तैयार होंगी। यह निवेश न केवल उत्तर प्रदेश को रक्षा विनिर्माण का हब बनाने में सहायक होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और तकनीकी विकास को भी बढ़ावा देगा।
UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नॉर्थ टेक सिम्पोजियम (NTS) 2026 के समापन समारोह में 'रक्षा त्रिवेणी संगम' थीम पर कहा- हम इस बात को मानते थे कि यदि हमें उत्तर प्रदेश में सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करना है और प्रदेश को पहचान के संकट से मुक्त करना है तो हमें सुरक्षा का एक बेहतर वातावरण बनाना होगा। हम सभी इस बात को मान सकते हैं कि हमने उस समय उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने का जो संकल्प लिया था, आज उस मॉडल ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। CM ने कहा- आज भारत में सबसे बेहतर संरचना उत्तर प्रदेश के पास है। देश और दुनिया का हर बड़ा निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश करना चाहता है।
Published on:
06 May 2026 03:43 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
