6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी के खिलाफ CBI जांच की मांग वाली याचिका पर हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई, क्या है मामला?

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में आज राहुल गांधी के खिलाफ CBI जांच कराने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई होगी। यह मामला राहुल गांधी और उनके परिवार की संपत्ति से जुड़ा है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vinay Shakya

May 06, 2026

Rahul Gandhi

राहुल गांधी (Photo-IANS)

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में आज राहुल गांधी के खिलाफ CBI जांच कराने की मांग वाली नई आपराधिक याचिका पर सुनवाई होगी। याचिका में राहुल गांधी समेत उनके परिजनों पर आय के ज्ञात स्रोतों से कथित रूप से अधिक संपत्ति रखने का आरोप लगाया गया है। याची ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से विस्तृत जांच कराने और नियमित मुकदमा (RC) दर्ज करने की मांग की है।

राहुल गांधी के खिलाफ BJP नेता ने दाखिल की याचिका

कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर द्वारा दायर की गई है। इसमें CBI निदेशक, नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ED), आयकर विभाग, गृह मंत्रालय और गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (SFIO) को भी प्रतिवादी बनाया गया है। याची का कहना है कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा और जनहित से जुड़ा अत्यंत गंभीर मामला है। यह याचिका 6 मई को न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति जफीर अहमद की खंडपीठ के समक्ष नए मामलों की सूची में सूचीबद्ध थी।

याची ने आज सुबह कोर्ट से चैंबर में अर्जेंट सुनवाई का आग्रह किया था, जिसे खंडपीठ ने स्वीकार कर लिया। अब इस याचिका पर आज दोपहर 2:15 बजे सुनवाई शुरू होगी। याचिका में दावा किया गया है कि राहुल गांधी और उनके परिवार की संपत्ति उनके आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक है।

राहुल गांधी और उनकी संपत्ति पर सवाल

याची ने अदालत से CBI को निर्देश देने की अपील की है कि पूरे मामले की गहन जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। यह याचिका हाल के वर्षों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर की गई नई प्रमुख याचिकाओं में शामिल है, जिसमें उनकी संपत्ति और वित्तीय लेन-देन को लेकर सवाल उठाए गए हैं। इससे पहले भी राहुल गांधी और कांग्रेस परिवार की संपत्तियों को लेकर विभिन्न मंचों पर सवाल उठते रहे हैं।

इस केस का राजनीतिक महत्व

रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर यह नया हमला माना जा रहा है। यदि अदालत याचिका पर संज्ञान लेते हुए CBI जांच का आदेश देती है तो यह कांग्रेस के लिए राजनीतिक रूप से संवेदनशील साबित हो सकता है। वर्तमान में देश की राजनीति में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखे संघर्ष के बीच यह याचिका काफी चर्चा में है। अदालत आज जो फैसला सुनाएगी, उससे न केवल राहुल गांधी बल्कि पूरे कांग्रेस परिवार की छवि पर भी असर पड़ सकता है। पूरा मामला अब हाई कोर्ट के फैसले पर निर्भर है। आज की सुनवाई के बाद आगे की कार्यवाही तय होगी।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग