लखनऊ

यूपी में बन रहे रहे 30 नए मेडिकल कॉलेज, सभी जिलों को एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की सुविधा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि आजादी के बाद से 2017 तक प्रदेश में केवल 12 मेडिकल कॉलेज थे। इनकी संख्या बढ़ाई जा रही है
2 min read
Dec 15, 2020
यूपी में बन रहे रहे 30 नए मेडिकल कॉलेज, सभी जिलों को एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की सुविधा
यूपी में बन रहे रहे 30 नए मेडिकल कॉलेज, सभी जिलों को एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की सुविधा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना की रोकथाम के लिए तमाम प्रयास कर रही है। मेडिकल कॉलेज में बेड की संख्या बढ़ाई गई है। इसी कड़ी में एक कदम आगे बढ़ते हुए प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ाई जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि आजादी के बाद से 2017 तक प्रदेश में केवल 12 मेडिकल कॉलेज थे। इनकी संख्या बढ़ाई जा रही है। पिछले तीन वर्षों में 30 नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। सभी जिलों को एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस दिया जा रहा है।

बता दें कि सीएम योगी लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के 37वें स्थापना दिवस समारोह में विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एसजीपीजीआई और पावर ग्रिड कारपोरेशन के बीच टेलीमेडिसिन को लेकर करार हुआ है। यह मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होगा। एसजीपीजीआई को पावर ग्रिड इसके लिए सात करोड़ रुपये देगा। इसके अलावा प्रदेश के हर जिले में लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई है और जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सुदृढ़ किया गया है।

रायबरेली और गोरखपुर में संचालित होगा एम्स

रायबरेली और गोरखुपर में जल्द ही एम्स की शुरुआत होगी। इन जिलों में शीघ्र ही एम्स संचालित किए जाएंगे। एम्स के समकक्ष ही बीएचयू, वाराणसी भी विकसित किया जा रहा है। आने वाले समय में एसजीपीजीआइ की प्रतिस्पर्धा एम्स से होगी। इसलिए अभी से उसके अनुरूप अपनी तकनीक को बेहतर करना होगा। साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सा संस्थान भी स्थापित किए जा रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि पीजीआई संस्थान द्वारा आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 740 से अधिक रोगियों को निशुल्क उपचार प्रदान किया जा रहा है।

प्रदेश में बन रहे 30 नए मेडिकल कॉलेज

हेल्थ केयर सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। प्रदेश में वर्ष 2017 तक कुल 12 मेडिकल कॉलेज थे। महज तीन साल में 30 नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण चल रहा है। हालांकि अभी 16 ऐसे जिले हैं, जहां निजी या सरकारी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज नहीं हैं। इसके लिए सरकार जल्द नई नीति लाएगी।

इन जिलों में बने रहे मेडिकल कॉलेज

यूपी सरकार ने प्रदेश के सुल्तानपुर, सोनभद्र, चंदौली, बुलंदशहर, पीलीभीत, औरैया, बिजनौर, कानपुर देहात, कुशीनगर, गोंडा, कौशाम्बी, ललितपुर और लखीमपुर खीरी में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किए हैं। प्रत्येक मेडिकल कालेज के निर्माण पर 325 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Updated on:
15 Dec 2020 03:16 pm
Published on:
15 Dec 2020 03:16 pm