लखनऊ

यूपी में 35 हजार केंद्रों पर होगी कोरोना वैक्सीन की स्टोरेज, ऐसी की जाएगी सुरक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैक्सीन के सुरक्षित स्टोरेज और कोल्ड चेन बनाने के लिए फूलप्रूफ कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये हैं।

less than 1 minute read
Dec 10, 2020
यूपी में 35 हजार केंद्रों पर होगी कोरोना वैक्सीन की स्टोरेज, ऐसी की जाएगी सुरक्षा
यूपी में 35 हजार केंद्रों पर होगी कोरोना वैक्सीन की स्टोरेज, ऐसी की जाएगी सुरक्षा

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोराना वैक्सीन भंडारण के लिए 35 हजार केंद्र बनेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैक्सीन के सुरक्षित स्टोरेज और कोल्ड चेन बनाने के लिए फूलप्रूफ कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये हैं। सीएम योगी ने स्वास्थ्य और गृह विभाग से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि किसी भी हाल में वैक्सीन का दुरुपयोग न हो। उन्होंने कहा कि पूर्व में रूबेला और खसरे की रोकथाम के लिए चलाए गए टीकाकरण अभियानों के अनुभवों का पूरा इस्तेमाल करके कोरोना वैक्सीनेशन प्रदेश में प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

15 दिसंबर तक हो जाए तैयारी

सीएम योगी ने कहा कि वैक्सीन के सुरक्षित स्टोरेज के लिए सभी आवश्यक अवस्थापना सुविधाएं 15 दिसंबर तक तैयार कर ली जाएं। वैक्सीन स्टोरेज सेंटर्स में सीसीटीवी लगाए जाएं। साथ ही वैक्सीन कैरियर वाहनों में जीपीएस लगाया जाए, जिससे इसकी सुरक्षित सप्लाई हो सके। आपको बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश में टीकाकरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स की ट्रेनिंग भी करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना वैक्सीन की स्टोरेज के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है और इस दिशा में लगातार जरूरी कोशिश कर रही है।

सीएम योगी ने दिये ये निर्देश

सीएम योगी ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों की भर्ती में किसी तरह की समस्या नहीं आनी चाहिए। कोविड अस्पतालों में दवाओं और दूसरी सामग्रियों की कोई कमी न हो। संक्रमण के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रचार-प्रसार किया जाए। प्रमुख चौराहों, बाजारों और दूसरी जरूरी जगहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के द्वारा लोगों को कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी जाए।

Published on:
10 Dec 2020 10:53 am
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो