
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर राजनीति तेज (फोटो- पत्रिका)
Ayodhya Ram Mandir Scam: विश्व प्रसिद्ध अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) में चढ़ावा चोरी मामले पर सियासत तेज हो गई है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी की घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने विपक्ष पर हमला बोला है। चढ़ावा गबन से जुड़े सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा- राम मंदिर ट्रस्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को चिट्ठी लिखकर निवेदन किया है कि SIT का गठन किया जाए, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। ये ट्रस्ट का मामला है, उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके आग्रह पर SIT का गठन किया है।
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा- मुझे लगता है कि अब एसआईटी की जांच रिपोर्ट को आने दीजिए। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा कि जिन लोगों ने सदा राम भक्तों पर अत्याचार किया, रामभूमि आंदोलन पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया। जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे लोग आज भी सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने BJP-RSS पर हमला बोला है। अजय राय ने कहा- देश की आस्था के साथ BJP-RSS के द्वारा छल किया गया है। आज आस्था को बेचा जा रहा है और धर्म के नाम पर सौदा किया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है। वह दिखाती है कि एक संगठित लूट हुई है, जिसमें बड़े-बड़े लोग शामिल हैं। ये बात खुद BJP के पूर्व सांसद कह रहे हैं।
अजय राय ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में एक रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट नृपेंद्र मिश्रा को चेयरमैन बनाया गया, जो 5 साल 3 महीने तक नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव थे। यानी कि इस संगठित लूट के जिम्मेदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। ट्रस्ट में शामिल गोपाल राव पहले से ही विवादित रहे हैं। चंपत राय सारा माल लेकर चंपत हो गए। अनिल मिश्रा समेत RSS की पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों को ट्रस्ट में पद दिए गए थे। अब इस मामले में सरकार ने SIT गठित कर मान लिया है कि बहुत ही जबरदस्त तरीके से गड़बड़ी हुई है।
संबंधित विषय:
Updated on:
16 Jun 2026 05:26 pm
Published on:
16 Jun 2026 05:16 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
