तेज रफ्तार ट्रक ने मासूम को कुचला, मौत

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2016, 10:25 AM IST
Accident
Accident
लखनऊ. राजधानी के बन्थरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने एक मासूम को ठोकर मारते हुये कुचल डाला। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से भाग निकला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, बंथरा के भटगांव निवासी वीरू अहमद हरौनी बाजार में मिट्टी के बर्तन की दुकान लगाए था। तभी दुकान पर मौजूद उसका मासूम बेटा अकील (5) पानी पीने जाने के लिए दुकान के पास ही बनी-मोहान रोड पार करने लगा। इसी दौरान मोहान की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने अकील को जोरदार ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल अकील को इलाज के लिए जब तक अस्पताल पहुंचाया जाता। उससे पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया।
Published on: