लखनऊ

69,000 शिक्षक भर्ती मामले में अखिलेश की एंट्री, BJP पर निकाली भड़ास, कहा- आज उनका अहंकार बहुत खुश होगा

उत्तर प्रदेश के चर्चित 69,000 सहायक शिक्षक भर्ती (69,000 Assistant Teacher Recruitment) मामले की सुनवाई 19 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट में होगी। केस की सुनवाई से पहले लखनऊ में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने विरोध-प्रदर्शन (Teacher Recruitment Candidates Protest) किया। इस मामले पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

2 min read
May 18, 2026
सहायक शिक्षक भर्ती मामले पर अखिलेश ने BJP पर निशाना साधा (Image: Patrika )

69000 Teacher Recruitment: राजधानी लखनऊ में आज 69,000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले से जुड़े अभ्यर्थियों ने बड़ा विरोध-प्रदर्शन किया। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह (Basic Education Minister Sandeep Singh) के आवास के बाहर पहुंचे और अपना विरोध जताया। अब इस मामले पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) ने प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश ने बजेपी पर भड़ास निकाली है।

ये भी पढ़ें

इफ्तार पार्टी के बाद गंगा नदी में हड्डियां फेंकने वाले सभी आरोपियों को हाई कोर्ट से मिली जमानत

बीजेपी पर भड़के अखिलेश यादव

लखनऊ में आज 69,000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले से जुड़े अभ्यर्थियों ने भीषण गर्मी और तेज धूप में जमीन पर रेंगते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है।

अखिलेश ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- संविधान द्वारा दिए गए आरक्षण के अधिकार को मारने वाली भाजपा का अंहकार आज अंदर-ही-अंदर बहुत खुश होगा कि सदियों से वंचित, शोषित, पीड़ित समाज आज भी उनके वर्चस्व के आगे दंडवत होकर याचना कर रहा है। अपने प्रभुत्व के घमंड में चूर भाजपाई और उनके संगी-साथी ये भी याद रखें कि जब आग्रह हार जाता है, तब इंसान सीमाएं लांघ जाता है।

क्या है मामला?

उत्तर प्रदेश में 69,000 सहायक शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थी आरक्षण नियमों में कथित गड़बड़ी एवं कट-ऑफ को लेकर कोर्ट में लंबित मामले के शीघ्र समाधान की मांग कर रहे हैं। यह मामला पिछले 7 साल से चल रहा है और सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण नियमों की अनदेखी की गई है। हाईकोर्ट ने इस मामले में एक नई सूची तैयार करने का आदेश दिया था। इसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया।

अभ्यर्थियों को पुलिस ने वैन में भरकर इको गार्डन भेजा

लखनऊ में बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने अभ्यर्थियों को वैन में भरकर धरना स्थल 'इको गार्डन' भेज दिया। बता दें कि 69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में 19 मई 2026 को होनी है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एजी मसीह की पीठ करेगी।

ये भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश में भरे जाएंगे 20 हजार शिक्षकों के पद, CM योगी ने किया ऐलान
Updated on:
18 May 2026 07:23 pm
Published on:
18 May 2026 07:14 pm
Also Read
View All