लखनऊ

69000 शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा की उत्तरमाला आज होगी जारी, परिणाम भी जल्द होंगे घोषित

उत्तर प्रदेश में परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा की अंतिम उत्तरमाला आज शनिवार दोपहर बाद घोषित हो जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 May 2020, 8:44 AM IST
69000 शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा की उत्तरमाला आज होगी जारी, परिणाम भी जल्द होंगे घोषित
69000 शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा की उत्तरमाला आज होगी जारी, परिणाम भी जल्द होंगे घोषित

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा की अंतिम उत्तरमाला आज शनिवार दोपहर बाद घोषित हो जाएगी। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय एलनगंज में इसकी तैयारी चल रही है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि यूपी में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट भी अगले हफ्ते में आ जाएंगे। हाईकोर्ट की डबल बेंच का फैसला आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सप्ताह में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

बता दें कि यूपी में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा 6 जनवरी 2019 को हुई थी। उसके बाद उत्तरमाला जारी करते हुए आपत्ति ली गई और विषय विशेषज्ञों की कमेटी गठित कर आपत्तियों का निस्तारण किया गया। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम उत्तरमाला जारी होने से पहले कटऑफ को लेकर विवाद हो गया। जिसके कारण उत्तरमाला (उत्तर कुंजी) जारी नहीं हो पाई थी। इसलिए आज शनिवार 9 मई को आंसर सीट जारी करने का फैसला लिया गया है।

आपको बता दें कि परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती 60-65 प्रतिशत अंकों के आधार पर तीन महीने के अंदर करने का आदेश हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने बुधवार को जारी किया था। जिसके मुताबिक सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 में 65 फीसदी और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 60 फीसदी अंक लाने होंगे। यूपी सरकार ने अंकों का निर्धारण परीक्षा के बाद किया था और यही विवादा का कारण बना था। इस फैसले का विरोध कर रहे अभ्यर्थियों का कहना था कि सरकार को अंकों का निर्धारण परीक्षा के पहले करना चाहिए था।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप