लखनऊ

70 वर्षीय डॉक्टर साहब के शादी का बुखार महिला ने ऐसे किया ठंडा, अब शादी नाम पर भी भाग रहे दूर

Viral News: लखनऊ में डॉक्टर साहब को शादी का शौक भारी पड़ गया। महिला ने कुछ ऐसा कि डॉक्टर साहब अब शादी के नाम से भी डर रहे हैं।

2 min read
Jun 21, 2022
70-year-old doctor's marriage Plan Failed woman Fraud

लखनऊ में 70 साल की उम्र में एक डॉक्टर साहब को प्यार का बुखार चढ़ा। शादी की तैयारी कर रहे प्रेम जाल में फंसे एक डाक्टर से महिला संपर्क में भी आई। लेकिन बात ये है कि महिला ने डॉक्टर साहब के शादी का बुखार एकदम ठंड़ा कर दिया। ये तब हुआ जब महिला ने 1.80 करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित डाक्टर अलीगंज के रहने वाले हैं। वह मुरादाबाद के एक नामचीन अस्पताल में चिकित्स अधीक्षक व कंसलटेंट हैं।

थाना इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना मो. मुस्लिम खान ने बताया कि 70 वर्षीय बुजुर्ग डाक्टर फिजीशियन व ह्रदयरोग विशेषज्ञ हैं। उनकी पत्नी का देहांत 2019 में हो गया था। हाल में ही उन्होंने शादी का मन बनाया। उन्होंने एक नामचीन अंग्रेजी अखबार में इसके लिए विज्ञापन दिया था। इसके बाद उन्होंने एक महिला ने उनसे संपर्क किया। महिला ने बताया कि वह तलाकशुदा है। उसका नाम कृषा है। यूएसए के फ्लोरिडा के मियामी शहर में रहती है और मरीन इंजीनियर है और एक अमेरिकन कंपनी के कार्गो शिप पर तैनात है। उम्र करीब 40 साल की है।

महिला के प्रेम जाल में ऐसे फंसे डॉक्टर

जानकारी के अनुसार विज्ञापन के बाद उसने डाक्टर के नंबर पर संपर्क कर वाट्सएप चैट शुरू कर दी। बीते मार्च माह से वह लगातार डाक्टर के संपर्क में थी। वाट्सएप चैट और वीडियो काल होती थी। प्रेम जाल में फंसे डाक्टर भी भविष्य के सपने बुनने लगे। कुछ दिन पहले कृषा ने डाक्टर से कहा कि उसे मुंबई आना है। नौकरी छोड़कर व्यापार करना चाहती हैं। डॉक्टर साहब महिला की बातों में आगे गए।

महिला ने ऐसे कर ली ठगी

डॉक्टर के अनासर महिला ने भविष्य सुरक्षित करने के लिए कहा और बताने लगी की सात लाख यूएस डालर का उसने सोना खरीदा है। उसे लखनऊ के पते पर साउथ अफ्रीका की रायल सिक्योरिटी कंपनी से भेज रही है। कृषा ने डाक्टर का पता लिया और बोली की उसने सोना भेज दिया है। इसके बाद कृषा के साथ के लोगों ने डाक्टर को फोन किया। परमीशन फीस, फारेन नेशनल ट्रेडिंग लाइसेंस और कस्टम ड्यूटी के भुगतान समेत कई मदों में बैंक खाते में करीब 1.80 करोड़ रुपये जमा कराए। इसके बाद और रुपयों की मांग की। डाक्टर को आशंका हुई तो उन्होंने विरोध किया। इसके बाद जालसाजों ने फोन काट दिया। फिर जब डाक्टर ने उन नंबरों पर फोन किया तो लगा नहीं। डाक्टर ने मामले की जानकारी साइबर क्राइम सेल और पुलिस अधिकारियों को दी।

Updated on:
21 Jun 2022 01:23 pm
Published on:
21 Jun 2022 01:16 pm
Also Read
View All