लखनऊ

छात्रा से रेप कर भाग रहे मुस्लिम शिक्षक को भीड़ ने घेरकर पीटा, मच गया हंगामा

Rapist teacher beaten:नाबालिग छात्रा से रेप के बाद भाग रहे एक शिक्षक को आक्रोशित भीड़ ने घेर लिया। देखते ही देखते भीड़ आरोपी पर टूट पड़ी। लोगों ने आरोपी को जमकर सबक सिखाते हुए पुलिस को सौंप दिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2024, 7:48 AM IST
Teacher who was running away after raping a student was beaten up
छात्रा से रेप के बाद भाग रहे शिक्षक की लोगों ने जमकर धुनाई लगाई

Rapist teacher beaten:नाबालिग छात्रा से रेप के बाद बाइक से भाग रहे एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये घटना उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया में घटी है। यहां एक शिक्षक पर अपहरण के बाद 12वीं की एक छात्रा के रेप का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, चौखुटिया थाना क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर सौंपी थी। महिला ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी मंगलवार को स्टेशनरी खरीदने बाजार गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि उनकी बेटी को ऊधमसिंह नगर जिले के रायपुर जसपुर, निवासी कमालुद्दीन के साथ बाइक में जाते हुए देखा गया था। आरोपी कमालुद्दीन पूर्व में छात्रा के ही स्कूल में अतिथि शिक्षक के पद पर तैनात था। देर रात में ही ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया और धुनाई लगाकर पुलिस को सौंप दिया।

लिफ्ट देकर किया अपहरण

रेप के आरोपी शिक्षक ने स्टेशनरी खरीदने गई छात्रा का लिफ्ट का झांसा देकर अपहरण कर लिया था। उसके बाद वह उसे वीरान इलाके में ले गया, जहां उसके साथ घिनौनी हरकत की गई। मुंह खोलने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी गई। कुछ लोगों ने आरोपी शिक्षक को छात्रा को बाइक पर लिफ्ट देते हुए देख लिया था। इसी के चलते लोग उसका पीछा भी कर रहे थे। लेकिन तब तक आरोपी नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना चुका था। इससे गुस्साई भीड़ आरोपी पर टूट पड़ी।

पॉक्सो और रेप का मुकदमा

रेप की घटना से पीड़िता के परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, अपहरण और रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। एसओ सतीश कापड़ी ने बताया कि पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमे में पॉक्सो, बीएनएस की धारा 64-ए को बढ़ाया गया है। छात्रा को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Updated on:
24 Oct 2024, 7:48 AM IST
Published on: