आखिर ये आशीष पांडेय कौन है जो मात्र तमंचा लहराने पर ही पूरे भारत में फेमस हो गया है।
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के लोगों के मन में अभी सवाल बना हुआ है कि आखिर ये आशीष पांडेय कौन है जो मात्र तमंचा लहराने पर ही फेमस हो गया है। आशीष पांडे एक बड़े राजनीतिक परिवार से हैं। आशीष पांडे पूर्व बसपा सांसद राकेश पांडे का बेटा है। आशीष के भाई रितेश पांडे बसपा से विधायक हैं। आशीष पर पिस्तौल लेकर एक लड़की को डराने-धमकाने का आरोप लगा है।
राकेश पांडे बसपा पार्टी से अंबेडकर नगर के सांसद रह चुके हैं। वहीं उसका भाई रितेश पांडे अंबेडकर नगर के जलालपुर से बसपा विधायक हैं। खुद आशीष ने एक बार चुनाव लड़ा था लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था। आशीष अभी लखनऊ में रियल एस्टेट बिजनेस चलाता है। आशीष और उसका पूरा परिवार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहते हैं। बताया जा रहा है कि लखनऊ का रहने वाला आशीष अक्सर अपने दोस्तों के साथ दिल्ली आता रहता है। हाल ही में वो जब दिल्ली आया तो एक पांच सितारा होटल में उसने एक लड़की से बदतमीजी की और पिस्तौल दिखाकर उसे डराया-धमकाया।
आशीष पांडेय की तीन दोस्त
राजधानी के नबावों की रंगबाज़ी तो आप सबने खूब देखी होगी लेकिन अब ज़रा लहराते हुए तमंचे और पीली पैंट से नज़रें हटे तो उसकी उन तीन महिला दोस्तों के बारें में भी जान लीजिए। जिन्हें आशीष पांडेय ने खास दुबई से बुलाया था। इन तीन में से दो ब्रिटिश नागरिक हैं जबकि तीसरी दुबई में ही रहती है। इनमें से एक का नाम पामेला है। पामेला से सोशल मीडिया पर जाकर कोई भी दोस्ती कर सकता है। फिर दोस्त बन चुकी पामेला और उसकी दोस्तों को दुनिया के किसी भी कोने में बुला सकता है। पांडेय जी ने उस रात कीमत अदा करने के बाद ही इन खरीदे हुए दोस्तों को दिल्ली बुलाया था।
14 अक्तूबर की रात लहराया था तमंचा
दिल्ली के मशहूर पांच सितारा हयात होटल के पॉर्च में 14 अक्तूबर की रात को ये तमंचा लहराया। 16 अक्तूबर को दिनभर देश की मीडिया पर ये खबर छाई रही। सब की नज़र इस बंदूकबाज़ की बंदूक और उसकी गुलाबी पैंट पर ही गड़ी रही। किसी ने भी इस गुलाबी चेहरे वाली लड़की पर ध्यान नहीं दिया।
रंगबाज़ की ये है पुरानी दोस्त
पिंक पैंट वाले रंगबाज़ की ये पुरानी दोस्त हैं और उसी के कहने पर ये अपनी दो और दोस्त को साथ लेकर दुबई से खास दिल्ली आई थीं। दोस्ती निभाने और आशीष पांडेय का अकेलापन दूर करने। अब इन्होंने तो अपनी दोस्ती निभा ली। दोस्ती की कीमत भी वसूल कर ली। दिल्ली से दुबई भी लौट गईं। मगर जाते-जाते इन्हीं तीन में से एक ने पिंक पतलून की हरकत को मोबाइल में कैद कर ऐसा वायरल किया कि अब भाई को हालत खराब हो रही है।