लखनऊ

AAP सांसद ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- जन आशीर्वाद यात्रा बनी दुत्कार यात्रा

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने ओबीसी आरक्षण पर भी भाजपा सरकार पर साधा निशाना...

less than 1 minute read
Aug 18, 2021
AAP सांसद ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- जन आशीर्वाद यात्रा बनी दुत्कार यात्रा

लखनऊ. आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा को दुत्कार यात्रा करार दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों की अगुवाई में चली आशीर्वाद यात्रा दुत्कार यात्रा में तब्दील हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार और घोटालों की जांच और उसमें लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मामले उठाने वालों पर ही मुकदमे करा रहे हैं। बीजेपी पर तीखे हमले करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सासंद संजय सिंह ने दो टूक कहा कि 6 महीने बाद आने वाली सूबे की आम आदमी पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार और घोटाले करने वाले मंत्रियों और अफसरों को जेल भेजेगी।

आरक्षण संशोधन के नाम पर डाल रहे एक और झगड़े का बीज
आप नेता संजय सिंह ने ओबीसी आरक्षण संशोधन को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि नौकरी है नहीं तो आरक्षण संशोधन किस लि‍ए। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा शुरू से ही दलितों और पिछड़ों की विरोधी रही है। चुनाव नजदीक देखकर भाजपा राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए आरक्षण संशोधन का खेल खेल रही है। इसके पीछे उसकी मंशा समाज में एक और झगड़े का बीज डालने की है।

Published on:
18 Aug 2021 03:13 pm
Also Read
View All
बंगाल में TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर हमला: आरोपियों ने कच्चे अंडे फेंके, धक्का-मुक्की हुई, अखिलेश ने बीजेपी को बताया जिम्मेदार

CM योगी बोले- अहिंसा सर्वोच्च धर्म, लेकिन देश की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वालों के प्रति हिंसा जरूरी

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड मामले पर सियासी पारा हाई: डिप्टी CM बोले- दोषियों को फांसी के तख्ते तक ले जाएंगे

‘बकरीद के दिन मेरे बेटे की बलि दे दी, अब असद की लाश मेरे सामने चाहिए’, सूर्या की मां की मांग, अंतिम संस्कार से किया इनकार

हिन्दू लड़के सूर्या की हत्या पर सियासत तेज, मायावती ने जताई चिंता, डिप्टी सीएम बोले- हत्यारा कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा