लखनऊ

अखिलेश यादव के बयान पर AAP विधायक अनिल झा की सलाह: बोले- ‘विपक्ष राम-राम या राधे-राधे पर नहीं, जनहित के मुद्दों पर भाजपा से लड़े’

UP Politics BJP vs Opposition: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर आप के विधायक अनिल झा ने कहा कि मैं विपक्षी दलों से यही कहूंगा, हमें बीजेपी से लड़ना है। हमें 'राम-राम' या 'राधे-राधे' को लेकर नहीं लड़ना है।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 5:44 PM IST
AAP MLA Anil Jha
आम आदमी पार्टी के विधायक अनिल झा (Photo-IANS)

Anil Jha on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश मे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर आम आदमी पार्टी के विधायक अनिल झा की प्रतिक्रिया सामने आई है। अनिल झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं विपक्षी दलों से यही कहूंगा: आम आदमी पार्टी के एक नेता, विधायक और उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी के तौर पर, हमें बीजेपी से लड़ना है। हमें 'राम-राम' या 'राधे-राधे' को लेकर नहीं लड़ना है। आप नेता ने आगे कहा कि वे आपको ऐसे ही मुद्दों में फंसाएंगे। हमें धाार्मिक आधार पर उनके जाल में नहीं फंसना चाहिए।

'विपक्ष को धार्मिक मुद्दों के बजाय प्रदेश में बंद हुए स्कूलों पर सवाल पूछना चाहिए'

बीजेपी छोड़ झाडू पकड़ने वाले अनिल झा ने आगे कहा कि कोई उनसे पूछे कि उत्तर प्रदेश में स्कूल क्यों बंद कर दिए गए हैं, 'जल जीवन मिशन' में इतने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार क्यों है, माध्यमिक शिक्षा में इतने घोटाले क्यों हो रहे हैं, और गरीब बच्चों तथा दलित छात्रों की छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) से जुड़े इतने सारे घोटाले क्यों हैं।

बीजेपी सांसद ने अखिलेश पर कसा तंज

बीजेपी सांसद बलाभद्र माझी ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उनको कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है। वे पीडीए का समर्थन हासिल करना चाहते है, लेकिन उन्होंने इसकी 10 बार परिभाषा बदल डाली है। बीजेपी सांसद का कहना है कि अखिलेश कुछ कह रहे हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि चुनाव के नजीते भी उसी के हिसाब से आएंगे। ऐसा नहीं होता है।

'जाति के आधार पर भेदभाव नहीं करती बीजेपी'

बलाभद्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने पहले ही अपना मन बना लिया है। अगर आप ग्रामीण इलाकों में जाकर अल्पसंख्यकों से भी पूछेंगे, तो वे बताएंगे कि पहली बार उन्हें ऐसा लग रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में बनी सरकार सबके साथ समान व्यवहार करती है। यह सरकार जाति के आधार पर अल्पसंख्यकों के साथ कोई भेदभाव नहीं करती। अगर कोई गरीब है, तो वह सरकारी योजनाओं का हकदार है, और हर कोई इन योजनाओं का लाभ उठा रहा है। इसलिए, इस बार अल्पसंख्यक भी बीजेपी को वोट देंगे।

'10 बार बदल दी पीडीए की परिभाषा'

बीजेपी सांसद ने कहा कि अखिलेश को लगता है कि उन्हें MY (मुस्लिम-यादव) वोट या PDA का समर्थन हासिल है। उन्होंने PDA की परिभाषा ही दस बार बदल दी है। वे खुद ही उलझन में हैं कि PDA का क्या मतलब है और लोगों को इससे क्या समझना चाहिए। इसलिए, जो लोग खुद ही उलझन में हैं, उनके बयानों को गंभीरता से न लें।

Updated on:
23 Nov 2026, 5:44 PM IST
Published on: