INDIA Alliance:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। सोमवार को नई दिल्ली में दोनों दलों के नेताओं के बीच पहली बैठक हुई। करीब आधे घंटे चली इस बैठक में कांग्रेस ने 55 सीटों की सूची सपा को सौंपी। दोनों दलों ने बातचीत को सौहार्दपूर्ण बताया है। नेताओं का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में सीट बंटवारे का फार्मूला तैयार कर लिया जाएगा। मंगलवार को बी और सी श्रेणी की सीटों पर चर्चा होगी। इसके बाद सभी 403 सीटों पर सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी।