समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। राजभर ने एक बार फिर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने आजम खान की जेल से रिहाई के बाद अखिलेश के उनसे मुलाकात नहीं करने और नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर लखनऊ नहीं बुलाने को लेकर सवाल उठाए। राजभर ने आजम खान को 'रामपुरी चचा' और 'दग चुकी हुई गोली' बताते हुए अखिलेश के एम-वाई समीकरण पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि इस समीकरण में 'भाई' के रूप में कंसवादी लोग स्थाई हैं, जबकि 'चारा' का चेहरा बदलता रहता है।