लखनऊ

Quick Read: कानपुर देश में सबसे प्रदूषित, आबकारी विभाग को नए साल पर यूं हो रहा नुकसान

एक तरफ भीषण ठंड लोगों को परेशान कर रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बढ़ता वायु प्रदूषण लोगों को सांस लेने में दिक्कत खड़ी कर रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Dec 2020, 6:08 PM IST
 Liquor being sold illegally in Sendhwa
Liquor being sold illegally in Sendhwa

कानपुर. एक तरफ भीषण ठंड लोगों को परेशान कर रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बढ़ता वायु प्रदूषण लोगों को सांस लेने में दिक्कत खड़ी कर रहा है। स्थिति यह है कि वायु प्रदूषण के मामले में कानपुर देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। वहीं दूसरे स्थान पर बिहार की राजधानी पटना है। यूपी की राजधानी लखनऊ भी पीछे नहीं है, यहां भी प्रदूषण की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। लखनऊ में एयर क्वालिटी इंडेक्स 356 है।

नए साल के जश्न के लिए एक दिनी बार लाइसेंस नहीं ले रहे लोग-

बीते वर्ष 31 दिसम्बर व 1 जनवरी के जश्न के लिए बड़े पैमाने पर एक दिन के बार लाइसेंस जारी हुआ करते थे, लेकिन इस बार स्थिति उलट है। यूपी आबकारी विभाग प्रति लाइसेंस पूर्व में 10 हजार रूपये फीस लेता था। इस बार इसे 11 हजार रुपए कर दिया गया है लेकिन, इस साल विभाग की ये कमाई लगभग शून्य रहने वाली है, लेकिन कोरोना का डर और सरकार की गाइडलाईन्स का ऐसा असर है कि इस साल अभी तक एक दिनी बार लाइसेंस के लिए आवेदन लगभग न के बराबर आए हैं। सब कोरोना की भेंट चढ़ गया है।

Published on: