लखनऊ

ABP C VOTER Exit Poll 2024: यूपी की जनता किसे भेज रही दिल्ली, BJP सपा-कांग्रेस को इतनी सीटें दे रहा एबीपी सी वोटर 

ABP Exit Poll 2024: देश का सबसे बड़ा चुनाव आज समाप्त हुआ। इसी के साथ एग्जिट पोल के परिणाम भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं यूपी की जनता दिल्ली की सत्ता पर किस पार्टी को काबिज कर रही है।

less than 1 minute read
Jun 01, 2024

ABP Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में देश के 57 और यूपी के 13 लोकसभा सीटों पर शनिवार 1 जून को मतदान खत्म हुआ। इसी के साथ देश के तमाम एग्जिट पोल सामने आ गए है। हालांकि पूरे देश की नजर सर्वाधिक लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश पर है। क्यों कि ऐसा माना जाता है कि 80 लोकसभा सीट वाली यूपी से होकर दिल्ली का रास्ता जाता है।

यूपी में किसको कितनी सीटें

एबीपी सी वोटर के मुताबिक उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों में से बीजेपी गठबंधन को 62-66, जबकि इंडिया गठबंधन को 15 से 17 सीटें मिल सकती है। वही मायावती की बसपा इस बार खाता खोलते भी नजर नहीं आ रही है।

यूपी में 2019 लोकसभा चुनाव का परिणाम 

2019 के आम चुनाव में बीजेपी गठबंधन ने यूपी की कुल 80 लोकसभा सीटों में से 64 सीटें जीती थी। वहीं सपा 5, बसपा 10 और कांग्रेस ने एक सीट पर जीतने में कामयाब रही थी। 

Also Read
View All

अगली खबर