लखनऊ

Accident in Srinagar: श्रीनगर में हादसा, खाई में गिरी सात लोगों से भरी कार, दो बच्चों समेत चार की मौत

Accident in Srinagar: उत्तराखंड में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। श्रीनगर के पास खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। इस कार में सात लोग सवार थे। इनमें से दो बच्चों समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। दूसरी ओर पौड़ी गढ़वाल में भी हादसा हो गया। इसमें दस लोग घायल हैं।
2 min read
Jun 16, 2024
Accident in Srinagar: श्रीनगर में हादसा, खाई में गिरी सात लोगों से भरी कार, दो बच्चों समेत चार की मौत
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में अनियंत्रित टाटा सूमो 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

उत्तराखंड के श्रीनगर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत की हो गई। जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वाहन में सात लोग थे। जिसमें से दो घायलों को निकाला गया है। वहीं एक व्यक्ति सुरक्षित है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कार खिर्सू से कठुली गांव को जा रही थी। तभी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पौड़ी गढ़वाल में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो

उत्तराखंड में दूसरा हादसा पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में हुआ। रविवार सुबह पौडी गढ़वाल के सतपुली में एक टाटा सूमो कुल्हाड़ बैंड में अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र हंस अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह टाटा सूमो तिमलीसैड़ से कोटद्वार की तरफ जा रही थी। हादसा सुबह 6 बजे का बताया जा रहा है।

उत्तराखंड के श्रीनगर में अनियंत्रित कार खाई में गिरी। इस हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई।

सूमो में बैठे सभी लोग कसानी बीरोंखाल के रहने वाले हैं। जो कोटद्वार जा रहे थे। स्थानीय निवासी मनीष कुकसाल ने बताया कि घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सतपुली थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि घटना में 10 घायल लोग एक ही गांव के हैं। जिन्हें हंस अस्पताल सतपुली में भर्ती किया गया है। सभी की हालत स्थिर है।

Updated on:
16 Jun 2024 02:03 pm
Published on:
16 Jun 2024 02:03 pm