लखनऊ

एक्ट्रेस पायस पंडित को अहम जिम्मेदारी, आप ने बनाया उन्हें प्रदेश प्रवक्ता

प्रदेश में अपना विस्तार करने में जुटी आम आदमी पार्टी ने कई लोगों को नई जिम्मेदारी सौंपी है
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jan 2021, 9:40 AM IST
एक्ट्रेस पायस पंडित को अहम जिम्मेदारी, आप ने बनाया उन्हें प्रदेश प्रवक्ता
एक्ट्रेस पायस पंडित को अहम जिम्मेदारी, आप ने बनाया उन्हें प्रदेश प्रवक्ता

लखनऊ. आम आदमी पार्टी (AAP) पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी पकड़ को और मजबूत करने में लगी है। प्रदेश में अपना विस्तार करने में जुटी आम आदमी पार्टी ने कई लोगों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसी क्रम में हाल ही में पार्टी में शामिल हुईं अभिनेत्री पायस पंडित को भी बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा गया है। उन्हें 'आप' का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।

बड़ी संख्या में शामिल हो रहे लोग

उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव से पहले 'आप' बड़ी संख्या में लोगों को शामिल कर पार्टी का विस्तार करने में लगी है। 'आप' के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि जब से अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, तब से आम आदमी पार्टी प्रदेश से बड़ी संख्या में विभिन्न वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं।इनमें सामाजिक कार्यकर्ता, अन्य दलों के नेता से लेकर फिल्म जगत के लोग भी शामिल हैं।

एक्ट्रेस पायस पंडित को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अपने संगठन को विस्तार देते हुए कई लोगों को अहम जिम्मादारी दी गई है। 'आप' नेता ने कहा कि केजरीवाल का जो विकास मॉडल है, उसे उत्तर प्रदेश के हर घर में ले जाना ही हमारा मकसद है।

Updated on:
22 Jan 2021, 9:40 AM IST
Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7