लखनऊ

शादी के दिन अदिति सिंह ने शेयर की तस्वीर, कहा- पिताजी आपकी बहुत याद आ रही है

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह आखिरकार आज शादी के बंधन में बंध जाएंगी। पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ वह दिल्ली में सात फेरे लेंगी।

2 min read
Nov 21, 2019
Aditi Singh

लखनऊ. रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह आखिरकार आज शादी के बंधन में बंध जाएंगी। पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ वह दिल्ली में सात फेरे लेंगी। शादी समारोह में उनके करीबी ही शामिल होंगे। लेकिन अदिति सिंह को जिसकी सबसे ज्यादा कमी खल रही है वह हैं उनके पिताजी अखिलेश सिंह। आज शादी के दिन उन्होंने पिताजी को याद किया और बेहद भावुक दिखीं। उन्होंने कहा कि आज इस खुशी के मौके पर पिताजी नही हैं, उनकी बहुत याद आ रही है।

अदिति सिंह ने किया ट्वीट-
अदिति सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपने पिता अखिलेश व मंगतेर अंगद सैनी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "एक पिता का सबसे बड़ा सपना उसकी बेटी की शादी करना होता है, पापा आपने अंगद को मेरा सच्चा जीवनसाथी चुना, आज इस खुशी के मौके पर आप नही हैं, आपकी बहुत याद आ रही है।।I love you PapaI miss you Papa"

पिता ने तय की थी शादी-

अदिति सिंह की शादी पिता दिवंगत अखिलेश सिंह ने ही तय की थी। इस बात की पुष्टि खुद अदिति सिंह ने की है। उनका कहना है कि पिता ने आखिरी सांस लेने से पहले कहा कि यह शादी रुकनी नहीं चाहिए। पिता अखिलेश सिंह का निधन इसी वर्ष अगस्त माह में हुआ था। ऐसा में इतनी जल्दी कोई शुभ कार्य तो नहीं होता, लेकिन पिता का आखिरी इच्छा पूरा करने के लिए अदिति ने यह कदम उठाया है। शादी भी बेहद साधारण माहौल में हो रही है। जिसमें ज्यादा लोग भी शामिल नहीं किया जा रहा है।

Published on:
21 Nov 2019 04:11 pm
Also Read
View All