लखनऊ

Fire Incident:हाईवे पर भीषण टक्कर के बाद गाड़ियों में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

Fire Incident:हाईवे पर जोरदार टक्कर के बाद दो वाहन आग के गोले में तब्दील हो गए। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन सवार चार लोगों ने भागकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता पाई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Dec 2024, 9:22 AM IST
Two vehicles caught fire on the highway after a massive collision
भीषण टक्कर के बाद हाईवे पर दो गाड़ियों में आग लग गई

Fire Incident:भीषण टक्कर के बाद हाईवे पर दो वाहन आग के गोलों में तब्दील हो गए। ये घटना उत्तराखंड के यूएस नगर के पंतनगर में टांडा रोड पर घटी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को बरेली निवासी बिन्नी कपूर अपने दोस्त राहुल, मयूर, मंजीत के साथ कार से नैनीताल जा रहा था। टांडा रोड पर उनकी कार की हल्द्वानी की ओर से आ रहे एक निजी कंपनी के पार्सल वाहन से टकरा गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां आग के गोले में तब्दील हो गई थी। इससे वाहन सवारों में खलबली मच गई थी। वाहन सवार चार लोगों ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पंतनगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल टीम ने 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया था। तब तक गाड़ियां जल चुकी थी।

चालक भागा तो हेल्पर की धुनाई

टांडा रोड पर कार से टक्कर होने के बाद पार्सल वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं कार से आग की लपटें देख कार सवार युवक भी भड़क गए और उन्होंने हेल्पर को पकड़ लिया। इस दौरान उन्होंने हेल्पर की धुनाई लगा दी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस के मुताबिक, पिकअप वाहन एक निजी पार्सल कंपनी में लगा है। पिकअप स्वामी को पंतनगर थाने में तलब किया है।

Updated on:
28 Dec 2024, 9:22 AM IST
Published on: