लखनऊ

अमूल और मदर डेयरी के बाद 16 जुलाई से पराग का दूध भी महंगा, अन्य दुग्ध उत्पादन भी होंगे महंगे!

After Amul and Mother Dairy Parag hiked price by rupees 2 from 16 july- महंगाई हर रोज नए वार कर रही है। पेट्रोल-डीजल और अमूल (Amul) और मदर डेयरी (Mother Dairy) की कीमतों में इजाफे के बाद उत्तर प्रदेश में पराग (Parag) ने भी दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर की दर से बढ़ा दिए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jul 2021, 10:13 AM IST
Parag hiked price by rupees 2 from 16 july
Parag hiked price by rupees 2 from 16 july

लखनऊ. After Amul and Mother Dairy Parag hiked price by rupees 2 from 16 july. महंगाई हर रोज नए वार कर रही है। पेट्रोल-डीजल और अमूल (Amul) और मदर डेयरी (Mother Dairy) की कीमतों में इजाफे के बाद उत्तर प्रदेश में पराग (Parag) ने भी दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर की दर से बढ़ा दिए हैं। पराग का पांच लीटर का एफसीएम गोल्ड पैकेट 270 रुपये से बढ़कर 280 रुपये और एक लीटर का एफसीएम गोल्ड 55 रुपये की जगह 57 रुपये में मिलेगा। एफसीएम गोल्ड 500 एमएल 28 रुपये की जगह 29 रुपये का मिलेगा। वहीं, एक लीटर पराग टोंड मिल्क का पैकेट अब 45 रुपये की जगह 47 रुपये मिलेगा। 500 एमएल पराग स्टैंडर्ड मिल्क 25 रुपये की जगह अब 26 रुपये का मिलेगा। नए रेट शुक्रवार 16 जुलाई से लागू होंगे।

दूध से जुड़े उत्पाद भी होंगे महंगे

पराग का कहना है कि लागत में बढ़ोतरी के चलते कीमतों में इजाफा करना पड़ा है। वहीं अमूल के एमडी डॉ. आर एस सोढ़ी का कहना है कि इनपुट और प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ने की वजह से यह कदम उठाया गया है। दूध की कीमतों बढ़ने के बाद दूसरे डेयरी प्रोडक्‍ट्स की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल सकती है। पनीर, मक्‍खन, घी, लस्‍सी, छाछ और आइसक्रीम के दाम में भी इजाफा हो सकता है।

Published on: