लखनऊ

सपा सांसद से सगाई के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह से छीन लिया चुनाव आयोग ने ब्रांड एंबेसडर पद; बताई ये वजह

UP News: सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई के बाद किक्रेटर रिंकू सिंह से चुनाव आयोग ने ब्रांड एंबेसडर का पद छीन लिया है। इसको लेकर वजह भी बताई गई है।
2 min read
Aug 01, 2025
rinku singh
क्रिकेटर रिंकू सिंह से छीन लिया चुनाव आयोग ने ब्रांड एंबेसडर पद। फोटो सोर्स-X

UP News: चुनाव आयोग ने क्रिकेटर रिंकू सिंह से ब्रांड एंबेसडर का पद छीन लिया है। मतदाता जागरूकता अभियान से रिंकू सिंह जुड़े थे। उनसे जुड़ी सभी प्रचार सामग्री को हटाने का आदेश आयोग की ओर से जारी किया गया है। इसके अलावा जिला प्रशासन को भी इस बारे में पत्र लिखा गया है।

हो सकता है राजनीतिक पक्षपात

बता दें कि जौनपुर की मछली शहर से सपा सांसद प्रिया सरोज के सगाई रिंकू सिंह से हुई थी। चुनाव आयोग ने इसे कारण बताते हुए ये बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग का कहना है कि सपा सांसद के साथ रिंकू सिंह की सगाई से राजनीतिक पक्षपात हो सकता है। किसी राजनीतिक दल से रिंकू सिंह का जुड़ा हुआ माना जा सकता है। इसी वजह से सभी सामग्री बैनर, वीडियो, पोस्टर के साथ डिजिटल विज्ञापन से रिंकू सिंह की फोटो और नाम हटा दिए जाएं।

8 जून को लखनऊ में हुई थी सगाई

बता दें कि रिंकू और प्रिया की सगाई लखनऊ के 'द सेंट्रम' होटल में 8 जून को हुई थी। कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव उनकी पत्नी डिंपल यादव, शिवपाल यादव, जया बच्चन सहित 20 सांसद शामिल हुए थे।

सार्वजनिक अभियान में निष्पक्षता प्राथमिकता

चुनाव आयोग की माने तो उसकी हर सार्वजनिक अभियान में निष्पक्षता प्राथमिकता होती है। आयोग का कहना है कि एक सम्मानित क्रिकेटर रिंकू सिंह हैं, लेकिन अब एक सक्रिय राजनीतिज्ञ से उनकी सगाई हो चुकी है। उनके व्यक्तिगत संबंध सार्वजनिक अभियान की निष्पक्षता पर इसी वजह से सवाल खड़े कर सकते हैं।

रिंकू सिंह के फैंस को लगा झटका

रिंकू सिंह के फैंस को आयोग के इस फैसले से झटका लगा है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे जरूरत से ज्यादा सतर्कता बताया। वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना है कि रिंकू सिंह की लोकप्रियता का गलत उपयोग नहीं होना चाहिए लेकिन उन्हें हटाना सही कदम नहीं लगता है। क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की ओर से कोई आधिकारिक बयान इस पूरे घटनाक्रम पर सामने नहीं आया है।

Published on:
01 Aug 2025 03:38 pm