लखनऊ

Agneepath Yojna Protest : रेलवे की हालात खस्ता, तीन दिन में 52 लाख रुपए रिफंड किए

Agneepath Yojna Protest अग्निपथ योजना की वजह से रेलवे की हालात खस्ता हो गई है। अग्निपथ योजना को लेकर जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। रेलवे को बड़ी संख्या में ट्रेनें निरस्त करनी पड़ीं। लखनऊ मंडल में बीते तीन दिनों में 180 से अधिक ट्रेनों को निरस्त किया गया।
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2022, 10:35 PM IST
Indian Railways Kavach: दो ट्रैन आमने सामने पर नहीं होगी टक्कर
Indian Railways Kavach: दो ट्रैन आमने सामने पर नहीं होगी टक्कर

अग्निपथ योजना की वजह से रेलवे की हालात खस्ता हो गई है। अग्निपथ योजना को लेकर जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। रेलवे को बड़ी संख्या में ट्रेनें निरस्त करनी पड़ीं। लखनऊ मंडल में बीते तीन दिनों में 180 से अधिक ट्रेनों को निरस्त किया गया। ऐसे में इनसे सफर करने वाले नौ हजार यात्रियों को रेलवे ने रविवार तक 52 लाख रुपए रिफंड किए हैं। सियालदाह, सद्भावना, न्यू जलपाईगुड़ी, नाहरलागुन एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेनें अग्निपथ के विरोध की भेंट चढ़ गईं। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों व ट्रेनों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ी संख्या में गाड़ियों को रद्द किया गया। पंजाब, दिल्ली, हावड़ा रूट की ट्रेनें कैंसिल होने से टिकट का रिफंड लेने वालों की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर उमड़ गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आरक्षण केंद्रों से नौ हजार लोगों को तीन दिनों में 52 लाख रुपए से अधिक का रिफंड दिया गया है।

रेलवे ने दिए एक करोड़ का रिफंड

अकेले रविवार को मंडल में तीन हजार यात्रियों को 17 लाख रुपए रिफंड किए। अनुमान जताया जा रहा है कि ऑनलाइन व ऑफलाइन मिलाकर करीब 65 हजार यात्रियों का एक करोड़ रुपए से अधिक का रिफंड दिया जाना है।

ट्रेनों के इंतजार में यात्री परेशान

अग्निपथ के विरोध से ट्रेनों की लेटलतीफी भी जारी है। वहीं, चारबाग व लखनऊ जंक्शन पर इनका इंतजार कर रहे यात्रियों के पसीने छूट रहे हैं। ट्रेनें तीन से चार घंटे देरी से पहुंच रही हैं। वहीं, कई ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जा रहा है तो कई को निरस्त किया गया है। इससे बाकी ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है।

Updated on:
20 Jun 2022, 10:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All