लखनऊ

आगरा एक बार फिर यूपी का सबसे गरम शहर, मौसम विभाग का पांच दिन लू चलने का अलर्ट

Weather Updates इस वक्त यूपी की जनता गरमी से परेशान है। हर कोई यह सवाल कर रहा है कि, मौसम कब तक खराब रहेगा। मौसम विभाग ने यूपी में 12 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि, आगरा गुरुवार को यूपी का सबसे गरम शहर रहा है। दूसरे का नाम जानेंगे तो चौंक जाएंगे।

2 min read
Apr 08, 2022

मौसम विभाग लगातार चेतावनी जारी कर रहा है कि, यूपी में कई जिलों में पारा लगातार बढ़ रहा है। गर्मी अपने पूरे शबाब पर रहेगी। साथ ही 12 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के गुरुवार के आंकड़ों पर गौर करें तो यूपी का सबसे गर्म शहर आगरा रहा है। 15 मार्च से अधिकतर दिन आगरा, यूपी के सबसे गर्म शहरों में शुमार है। गुरुवार को आसमान से अंगारे बरसे और आगरा में पारा बढ़कर 42.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके बाद दूसरा नंबर पर प्रयागराज, फिर वाराणसी तीसरा सबसे गर्म शहर साबित हुआ। आगरा में दिन का पारा सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री ऊपर है।

आईएमडी का अलर्ट 5 दिन लू

मार्च के बाद अप्रैल महीने के पहले सप्ताह तेज धूप और तेज गर्मी पड़ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिमी हिस्से व मध्य भारत में अगले पांच दिन गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने इन राज्यों में लू या गर्म हवाएं चलने का अंदेशा जताया है। आईएमडी का अलर्ट है कि, अगले 5 दिन उत्तर प्रदेश लू चलने की पूरी संभावना है।

यूपी के सबसे गरम टॉप शहर

शहर अधिकतम न्यूनतम
आगरा - 42.8 - 20.9
प्रयागराज - 42.6 - 20
वाराणसी - 42.4 - 20.1
हमीरपुर - 42.2 - 21.2
सुल्तानपुर - 42 - 19.2

मौसम अलर्ट लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह मौसम थोड़ा ठंडा रहा, रात भी हवा चल रही थी तो कुछ सुकून रहा। पर जैसे ही सूरज निकला मौसम गरम होना शुरू हो गया। सोमवार को मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Published on:
08 Apr 2022 09:40 am
Also Read
View All