लखनऊ

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की हालत गंभीर, ब्लड प्रेशर कंट्रोल किए जाने का प्रयास

- उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की हालत नाजुक - ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने का प्रयास - वकील कोमा में
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Aug 2019, 4:33 PM IST
Feature image

लखनऊ. उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता (Unnao Rape Victim) का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा। सोमवार को उसे लखनऊ से एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया था। पीड़िता के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, उसकी हालत गंभीर और नाजुक है। वहीं, पीड़िता के साथ आए उनके वकील की भी हालत में कोई सुधार नहीं है। वह कोमा मे है।

वेंटिलेटर पर पीड़िता

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पीड़िता की हालत को लेकर बुलेटिन जारी किया। डॉक्टरों की रिर्पोट के आधार पर बताया गया कि पीड़िता की हालत गंभीर है। उसे वेंटिलेटर पर ही रखा गया है। पीड़िता का ब्लड प्रेशर कंट्रोल किए जाने का प्रयास है।

गौरतलब है कि 29 जुलाई को रायबरेली में अपने चाचा से मिलने जा रही पीड़िता का एक्सीडेंट हुआ था। हादसे में उसकी चाची और मासी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीड़िता और वकील को गंभीर अवस्था में लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती किया गया। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पीड़िता को एम्स में भर्ती किया गया। नंगलवार को उनके वकील को भी एयरलिफ्ट कर एम्स लाया गया।

सीबीआई ने कहा पीड़िता के आरोप सही

उधर, उन्नाव रेप कांड के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली के तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया। बुधवार को इस मामले की सुनवाई दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में हुई, जहां सीबीआई ने कहा कि पीड़िता के आरोप सही है। आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर पीड़िता के बालात्कार में शामिल था।

Published on: