लखनऊ

ट्रेन के फर्स्ट क्लास एसी से भी सस्ता हुआ विमान का किराया, 877 रुपये में हवाई यात्रा करने का मौका

अगर आप कहीं भी घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो फ्लाइट से उड़ान भरना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jan 2021, 6:00 PM IST
ट्रेन के फर्स्ट क्लास एसी से भी सस्ता हुआ विमान का किराया, 877 रुपये में हवाई यात्रा करने का मौका
ट्रेन के फर्स्ट क्लास एसी से भी सस्ता हुआ विमान का किराया, 877 रुपये में हवाई यात्रा करने का मौका

लखनऊ. अगर आप कहीं भी घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो फ्लाइट से उड़ान भरना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इंडिगो दे रहा है सस्ते में हवाई यात्रा करने का सुनहरा मौका। दरअसल, इंडिगो में आपको सिर्फ 877 रुपये में हवाई यात्रा करने का मौका मिल रहा है। यानी ट्रेन में फर्स्ट क्लास एसी से भी सस्ते में आप हवाई सफर कर सकते हैं। कंपनी ने इस ऑफर को द बिग फैट इंडिगो सेल (The big fat indigo sale) नाम दिया है।

द बिग फैट इंडिग सेल का आयोजन 13 जनवरी से 17 जनवरी के बीच किया गया है। इस दौरान यात्री 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2021 के बीच में यात्रा कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड पर आपको पांच फीसदी छूट भी मिलेगी, जिसकी मैक्सिमम लिमिट 750 रुपए होगी लेकिन इसके लिए मिनिमम ट्रांजेक्शन 3000 रुपए होना चाहिए। तब ही आप इसका फायदा ले सकते हैं।

कितना है किराया

आमतौर पर दिल्ली से पटना का किराया 2077 रुपए है। दिल्ली से गोरखपुर का किराया 2278, दिल्ली से कोलकाता का किराया 2480, दिल्ली से मुंबई का किराया 2577 रुपए, दिल्ली से वाराणसी का किराया 1578 रुपए और दिल्ली से इंदौर का किराया 1293 रुपए रखा गया है। इंडियो से 17 जनवरी तक उड़ान भरने पर आपको इन टिक्टस पर डिस्काउंट मिल सकता है।

Published on:
Also Read
View All
‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

‘ना सरकार आने वाली, ना PDA काम करेगा, 5 साल में सिर्फ अपनी जाति को बढ़ाया आगे’, ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर पलटवार