लखनऊ

रिलीज हुई फिल्म रेड, छा गया अपने यूपी का होनहार

अजय देवगन के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे लखनऊ के भव्य लखनऊ का छोरा ‘रेड’ में देवगन के साथ
2 min read
• •
Updated: 16 Mar 2018, 2:35 PM IST
raid

लखनऊ.अजय देवगन स्टारर फिल्म रेड शुक्रवार को रिलीज हो गई। इस फिल्म की खासियत ये है कि इसकी शूटिंग लखनऊ में हुई थी। फिल्म रेड में लखनऊ के भव्य सिंह भी अजय देवगन के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे। अलीगंज के रहने वाले भव्य सातवीं के छात्र हैं। फिल्म में अजय के अलावा इलियाना डिक्रूजा और सौरभ शुक्ला हैं। फिल्म देखकर आए लोगों ने बताया कि उन्हें भव्य की एक्टिंग बेहद पसंद आई। इसके अलावा फिल्म को भी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है।

मिल रहा अच्छा रेस्पॉन्स

कहा जा सकता है कि बॉलीवुड में यूपी का वर्चस्व लगातार बढ़ रहा है। एक तरफ इन दिनों कई फिल्में यूपी में शूट हो रही हैं तो दूसरी तरफ यहां के कलाकारों को भी एक्टिंग का मौका मिल रहा है। फिल्म में भव्य के अलावा चार बाल कलाकार हैं। भव्य सेंट एंटोनी इंटर कॉलेज में सातवीं क्लास में पढ़ते हैं। एक्टिंग में बचपन से रुझान रहा है। उनकी मां शिखा सिंह ने बताया कि छह साल की उम्र से ही भव्य की एक्टिंग में काफी दिलचस्पी रही है। स्कूल में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में वह पार्टिसिपेट करते रहे हैं। वे अच्छे डांसर भी हैं। टीचर्स ने भी उनकी परफॉर्मेंस को सराहा है।

लखनऊ में हुई है शूटिंग

फिल्म रेड की ज्यादातर हिस्सों की शूटिंग लखनऊ में ही हुई है। इस शहर के मेन एरिया जहां रेड की शूटिंग हुई है, वो हैं पुराने लखनऊ के निगोहां, पुराना किला, हजरतगंज में बने जहांगीराबाद पैलेस। जहांगीराबाद पैलेस में काफी सारी फिल्मों की शूटिंग हुई है। जिसमें सलमान खान की दबंग 2 और सैफ अली खान की बुलेट राजा शामिल है। यह पैलेस काफी सारी फिल्मों के लिए शूटिंग स्थल रहा है। फिल्म के लिए अगय देवगन और पूरी टीम ने 50 दिन राजधानी में गुजारे थे।

मां-बाप बेहद खुश

भव्य की मां शिखा सिंह ने बताया कि उनके बेटे के साथ पढ़ने वाले बच्चे व उनके रिलेटिव भव्य की इस कामयाबी से बेहद खुश हैं। अपने दोस्तों के बीच भव्य सेलिब्रेटी बन चुके हैं। बता दें कि पिछले कई दिनों से फिल्म रेड की शूटिंग लखनऊ में चल रही है। लखनऊ की कई मशहूर लोकेशंस पर इस फिल्म को शूट किया जा रहा है।। बाल कलाकार भव्य सिंह अपने अभिनय का प्रदर्शन कई बार अपने स्कूल व अन्य स्थानों पर दिखा चुका है,अपने अभिनय का प्रदर्शन आने वाली फिल्म "रेड" में अजय देवगन,शौरभ शुक्ला के साथ दिखेंगे। भव्य सिंह ने इसका प्रशिक्षण किसी संस्थान से नही लिया है ये अदभुत प्रतिभा के धनी है।

Published on: