विधायक डॉ. नीरज बोरा ने अपने पत्र में विशेष रूप से निर्देश दिया है कि लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में LDA की ओर से वर्तमान में कराए जा रहे और आने वाले समय में प्रस्तावित सभी विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी जाए। इसमें केवल कागजी रिपोर्ट नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्य की वास्तविक स्थिति बताने वाली तस्वीरें भी शामिल हों। यानी अधिकारियों को अब यह बताना होगा कि कौन सा काम कहां चल रहा है, कितना पूरा हुआ है और किन योजनाओं पर अभी काम शुरू होना बाकी है।