लखनऊ

आकांक्षा दुबे ने अपनी मां को नहीं दी थी पार्टी की जानकारी, आखिर क्या है सच्चाई?

Akanksha Dubey suicide Case : सारनाथ के एक होटल में मृत पाई गई भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने बड़ा खुलासा किया है। अभिनेत्री की मां के अनुसार बेटी ने उन्हें पार्टी में जाने की जानकारी नहीं दी थी।
2 min read
Mar 27, 2023
Akanksha Dubey suicide Case

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का मामला सुलझने की बजाय लगातार उलझता जा रहा है। वाराणसी के सारनाथ स्थित सोमेंद्र होटल में 26 मार्च को मृत पाई गई भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने बड़ा खुलासा किया है। अभिनेत्री की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने उन्हें पार्टी में जाने जैसी कोई जानकारी नहीं दी थी। अब बड़ा सवाल यह है कि अभिनेत्री आकांक्षा दुबे पार्टी में गई भी थी या नहीं। आखिर इस मामले की सच्चाई क्या है। पुलिस इसपर गहन पड़ताल कर रही है।

आकांक्षा के मामा का आरोप- समर ने लिए थे 5 करोड़ रुपये
इससे पहले आकांक्षा दुबे के मामा ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह पर आकांक्षा के पांच करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। आकांक्षा के मामा का कहना है कि भोजपुरी गायक समर सिंह ने आकांक्षा से 5 करोड़ रुपये लिए थे। रुपये वापस मांगने पर वह जान से मारने की धमकी देता था। उन्होंने बताया कि देर रात आकांक्षा की मां ने आकांक्षा को फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। हालांकि, शनिवार को देर शाम जब बात हुई तब आकांक्षा ने किसी पार्टी में जाने का जिक्र नहीं किया।

भोजपुरी गायक के भाई ने जान से मारने की दी थी धमकी
बीते 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती जिले में शूटिंग कर रही थी। तब उसके मोबाइल पर भोजपुरी गायक समर सिंह के भाई संजय सिंह का फोन आया। फोन पर उसने जान से मारने की धमकी दी। इस बात की पुष्टि अभिनेत्री की असिस्टेंट रेखा मौर्या ने की है। उसने बताया कि मैडम फोन रखने के बाद सेट पर जोर-जोर से रो रही थी। जिस भोजपुरी गायक पर आरोप लगा है, वह रविवार से गायब है।

Updated on:
27 Mar 2023 08:17 pm
Published on:
27 Mar 2023 08:17 pm