31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आकांक्षा दुबे का मोबाइल खोलेगा मौत का राज, इन सवालों पर काम कर रही पुलिस

Akanksha dubey suicide Case : वाराणसी के सारनाथ में होटल के कमरे में मृत पाई गई अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का राज उनके मोबाइल से खुल सकता है। पुलिस कई अहम कड़ियां जोड़ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 26 Mar 2023, 11:35 PM IST

Akanksha dubey suicide Case

वाराणसी के सारनाथ की बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित होटल सोमेंद्र के जिस कमरे में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ठहरी थीं, वहां से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस आकांक्षा के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप और मैसेंजर चैट को भी खंगाल सकती है। इससे यह भी साफ हो जाएगा कि शनिवार रात वह किस जन्मदिन पार्टी में गई थी और वहां क्या हुआ। फिलहाल, पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है जो आकांक्षा को छोड़ने होटल आया था। जन्मदिन पार्टी की बात भी झूठ है या सच, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

मौके पर पहुंचे पुलिस सहायक पुलिस आयुक्त ज्ञान प्रकाश राय व थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि अभिनेत्री की मौत हो चुकी थी। मामला प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का है। पुलिस ने मौके से शराब की बोतल व सिगरेट के डिब्बे को जांच के लिए कब्जे में लिया। इस घटना के बाद डायरेक्टर विकास श्रीवास्तव, एसोसिएट डायरेक्टर नीरज श्रीवास्तव, हीरो अखिलेश वर्मा सहित यूनिट के अन्य लोग होटल पहुंच गए।

यह भी पढ़ें : गुजरात से अतीक को लेकर रवाना हुई प्रयागराज पुलिस, ट्विटर पर हल्ला ‘गाड़ी पलटेगी’

रात में छोड़ने आया युवक कौन?
होटल मैनेजर ने बताया कि हेयर ड्रेसर रेखा को आकांक्षा दुबे ने किसी जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कही थी। वहां से जब देर रात वापस आईं तो कमरे तक पहुंचाने एक युवक भी आया था। वह लड़खड़ाते हुए अपने कमरे में गईं। साथ आया युवक लगभग 17 मिनट तक अभिनेत्री के साथ कमरे में रहा और उसके बाद गया। सुबह कमरे का दरवाजा खोलने पर कमरे की लाइट जल रही थी और बाथरूम का नल खुला था।

यह भी पढ़ें : बुलडोजर के डर से कांप उठा सपा नेता, योगी से लगाई रहम की गुहार, जानें पूरा मामला

बिना लाइसेंस के एक वर्ष से चल रहा होटल
बुद्धा सिटी कालोनी में होटल सोमेंद्र का लाइसेंस नहीं है। होटल के मालिक रत्नेश सिंह हैं। होटल के लाइसेंस के मामले में सहायक पुलिस आयुक्त ज्ञान प्रकाश राय ने रजिस्टर व होटल के अन्य दस्तावेज की जांच की। मैनेजर रितेश कुमार मेहता ने बताया कि होटल लगभग एक वर्ष से चल रहा है लेकिन अग्निशमन विभाग से एनओसी न मिलने से लाइसेंस रुका हुआ है।

यह भी पढ़ें : आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में नया खुलासा, हकीकत जानकर चौंक जाएंगे आप

मोबाइल फोन में लगा सेफ लॉक
एसीपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आकांक्षा दुबे के मोबाइल फोन में सेफ लॉक लगा हुआ था। मोबाइल को ओपन करने के लिए भेज दिया गया है। परिवार को भी इसकी सूचना दी गई है। पता किया जा रहा है कि मौत के एक दिन पहले आकांक्षा किन-किन लोगों से मिली थीं और उनकी किससे-किससे कॉल पर बात हुई थी। डॉक्टरों की एक टीम को भी लगाया गया है। आकांक्षा एक दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर लाइव भी हुई थीं।