लखनऊ

आकांक्षा की मां बोली- सीएम साहब! हमें इंसाफ दिलाएं, ये होटल वाले नहीं दिखा रहे CCTV फुटेज

Akanksha Dubey Suicide : आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने इस पूरे मामले में सीबीआई जांच की मांग की है और कहा कि प्रोड्यूसर समर और संजय सिंह को सजा दिलाई जाए।

2 min read
Mar 30, 2023
Akanksha Dubey mother said please give us justice CM yogi
बाएं से मधु दुबे दाएं से आकांक्षा दुबे

भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च को कथित तौर पर सुसाइड की। अभिनेत्री वाराणसी के सारनाथ के सोमेंद्र होटल में रुकी थीं। बताया जा रहा है वो फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंची थीं। किसी करीबी के यहां अपना बर्थडे मनाने के लिए गई थी और रात में होटल पहुंची थीं।

इसके बाद आकांक्षा की मां ने सीएम योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगाई है, सीएम योगी से इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा, “उनकी बेटी की मौत के मामले में समर सिंह और संजय सहित होटल मालिक को गिरफ्तार किया जाए। अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम आत्महत्या कर लेंगे।

अक्षरा सिंह पहुंची आकांक्षा दुबे के पैतृक घर
25 मार्च को वाराणसी के होटल में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव मिला था। इसके बाद अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी आकांक्षा दुबे के पैतृक घर भदोही में परिवार सांत्वना देने पहुंची थी।आकांक्षा के परिजन इसे सुसाइड मानने को तैयार नहीं है।

एक्ट्रेस की मां रो-रोकर सीएम योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगा रही हैं। उनका कहना है कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए और उनकी बेटी का न्याय दिलाया जाए। प्रोड्यूसर समर और संजय सिंह को सजा दिलाई जाए। मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती।

CCTV फुटेज क्यों नहीं दिया जा रहा है- मधु दुबे
आकांक्षा की मां ने कहा, “उसको मारा गया है उसका तीन साल से काम का करोड़ों रुपया बकाया था। आकांक्षा ने मुझे बताया था कि उसे समर लगातार टॉर्चर किया करता था। वो किसी के साथ काम नहीं करने का दबाव बनाता था और उस रात वो भी उसके कमरे में था, CCTV फुटेज क्यों नहीं दिया जा रहा है क्यों छुपाया जा रहा है।” पिता ने कहा कि मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती उसको मारा गया है। उसे मारकर फांसी के फंदे से लटकाया गया है

Published on:
30 Mar 2023 04:15 pm
Also Read
View All