2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाजवादी पार्टी के गढ़ में आतंकी पनप रहे हैं, ये कैसे संभव है? OP राजभर ने पूछा तीखा सवाल, उधर अखिलेश ने कानून व्यवस्था पर CM योगी को घेरा

आजमगढ़ में हुई संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी पर यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। दूसरी तरफ अखिलेश यादव ने गाजियाबाद में अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी (International Para Athlete Chirag Tyagi) समेत कई हत्याओं को गिनाकर यूपी सरकार को असफल बताया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vinay Shakya

Jun 02, 2026

murder case Polotics

UP में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राजनीतिक घमासान (फोटो- पत्रिका)

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (UP Cabinet Minister Om Prakash Rajbhar) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल पूछा कि समाजवादी पार्टी के गढ़ में आतंकी पनप रहे हैं, ये कैसे संभव है? इसके साथ ही ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

OP राजभर बोले- सपा के गढ़ में आतंकी पकड़े जाते हैं

आजमगढ़ के निजामाबाद में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश STF की तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। राजभर ने कहा- आजमगढ़ का इतिहास गवाह है कि इस क्षेत्र में हमेशा आतंकवादी पकड़े जाते हैं। यह इलाका समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। यह कैसे संभव है कि समाजवादी पार्टी के गढ़ में ही आतंकवादी पनप रहे हैं?

राजभर ने सपा पर लगाया गंभीर आरोप

OP राजभर ने आगे कहा कि हम ATS द्वारा चलाए गए अभियान की सराहना करते हैं। अगर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों को पकड़ा जाता है तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसा लगता है कि समाजवादी पार्टी के सदस्य इन व्यक्तियों को यहां पनाह दे रहे हैं। यही एकमात्र कारण है कि वे इस क्षेत्र में रह पा रहे हैं। हम इन सभी आतंकवादियों को पकड़कर बाहर निकाल देंगे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश ATS ने देश के खिलाफ साजिश रच रहे आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई (Action Against Terrorists) की है। यूपी ATS ने रविवार को आजमगढ़ से संदिग्ध आतंकी (Suspected Terrorist) मोहम्मद शेख को गिरफ्तार किया है। मोहम्मद शेख पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई (ISI) के आतंकी नेटवर्क से जुड़ा था।

अखिलेश ने यूपी की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने गाजियाबाद में हुई अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी (International Para Athlete Chirag Tyagi) की हत्या और अन्य घटनाओं पर यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। अखिलेश ने 'X' पर लिखा- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एशियन गेम्स में चयनित पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की हत्या, सूर्या चौहान और एक दूध व्यापारी की हत्या, उप्र की कानून व्यवस्था के ठप्प होने का प्रतीक है। अखिलेश ने आगे लिखा- 'गृह' नामक कोई मंत्रालय यूपी में है, क्या यह अपराधियों के दुस्साहस को देखकर अंडरग्राउंड हो गया है? #असफल मुख्यमंत्री।

30 मई को मिला था चिराग त्यागी का शव

इंटरनेशनल पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी का शव गाजियाबाद में कोतवाली थाना क्षेत्र के साई कुंज इलाके में मिला था। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस को 30 मई 2026 को शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की तो मृतक की पहचान इंटरनेशनल पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी के रूप में हुई। शव को प्रथम दृष्टया देखने से यह प्रतीत हुआ कि किसी व्यक्ति द्वारा इनकी गोली मारकर हत्या की गई है।

बड़ी खबरें

View All

यूपी न्यूज

ट्रेंडिंग