2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनभद्र हत्याकांड: बेटे ने ही रची थी पिता की हत्या की साजिश, कहा- पिता से आहत था

Sonbhadra Murder Case: यूपी के सोनभद्र में हुई सब्जी विक्रेता राजदेव सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सगे बेटे ने ही पिता को मौत के घाट उतारा था। जानिए पूरा मामला...

2 min read
Google source verification
Sonbhadra crime news, Sonbhadra murder case, Son killed father in UP, UP Police, UP news

सोनभद्र हत्याकांड का हुआ खुलासा: (फोटो सोर्स-पत्रिका)

Sonbhadra Crime News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक बेटे ने ही अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पिता के सिर पर पत्थर से वार किया और फिर ब्लेड से गला रेतकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी बेटे ने खुद ही थाने जाकर अज्ञात के खिलाफ पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अवैध संबंध के शक में रची साजिश

एसपी अभिषेक वर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कुंडाडीह गांव के रहने वाले 50 वर्षीय सब्जी विक्रेता राजदेव सिंह का शव 29 मई को आश्रम मोड़ गोविंदपुर के जंगल में खून से लथपथ मिला था। पुलिस जांच में उनके बड़े बेटे 30 वर्षीय रवि कुमार की भूमिका संदिग्ध लगी। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। रवि ने बताया कि उसके पिता के एक महिला से अनैतिक संबंध थे, जिसे लेकर घर में रोज विवाद होता था। समाज में परिवार की बदनामी हो रही थी और ताने सुनने पड़ते थे। इसलिए गुस्से में आकर उसने अपने पिता को मौत के घाट उतारने की साजिश रची।

जमीन दिखाने के बहाने जंगल ले गया

पुलिस की पूछताछ में आरोपी रवि ने बताया कि 29 मई को वह अपने पिता राजदेव को जमीन दिखाने के बहाने जंगल की तरफ ले गया। सुनसान जगह देखकर उसने पहले पिता के गले में गमछा डालकर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद पत्थर से उनका सिर बुरी तरह कुचल दिया और सर्जिकल ब्लेड से गला काटकर उनकी निर्मम हत्या कर दी।

पुलिस को गुमराह करने रची झूठी कहानी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा सीधा थाने पहुंचा और पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ दी। उसने पुलिस को तहरीर दी कि उसके पिता दोपहर में सब्जी बेचने घर से निकले थे और किसी ने उनकी हत्या कर दी। लेकिन पुलिस की बारीक जांच तकनीकी साक्ष्यों और घटनास्थल से मिले सबूतों ने बेटे की पूरी पोल खोल दी। एसओ रविकांत मिश्र ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल सर्जिकल ब्लेड खून लगा पत्थर और बाइक की चाबी बरामद कर ली गई है। अब इस पूरे मामले में आरोपी रवि कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

सोनभद्र

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग