लखनऊ

‘चीन ने भारत की सबसे ज्यादा जमीन छीनी’, लखनऊ में अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav) ने राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला और चीन पर भारत की जमीन कब्जाने को लेकर बड़ा दावा किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jul 2026, 4:19 PM IST
Akhilesh Yadav on Ram Janmabhoomi donation case, Ram Janmabhoomi donation case SIT
अखिलेश यादव (फाइल फोटो- पत्रिका)

Akhilesh Yadav Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक अखिलेश यादव (Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav) ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी पर निशाना साधा है। इसके साथ ही अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने चीन पर भारत की जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है।

'चीन ने सबसे ज्यादा भारत की जमीन कब्जाई'

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा- समाजवादी पार्टी का हमेशा पक्ष रहा है कि भारत को चीन से खतरा बढ़ता चला जाएगा। चीन ने सबसे ज्यादा भारत की जमीन छीनी है। चीन ने आजादी से पहले भी और आजादी के बाद भी भारत की जमीन छीनी है। चीन ने भारत की सीमा का उल्लंघन किया है, लेकिन सरकारें चुप रहती हैं।

अखिलेश का BJP पर निशाना

सपा अध्यक्ष ने कहा- जिस समय भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ था तो उन्होंने तय किया था कि उनका रास्ता समाजवादी होगा, सेक्युलर होगा। बीजेपी के गठ के समय उनके पास कोई समाजवादी नेता नहीं था। जब बीजेपी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए तो उन्होंने जय प्रकाश की तस्वीर लगाकर यह साबित करने की कोशिश की थी कि वह सेक्युलर मूवमेंट के हिसाब से चलेंगे। अब बीजेपी अपने रास्ते से भटक गई है।

अखिलेश बोले- जनता बदलाव चाहती है

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- सच्चाई ये है कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। किसानों के लिए खाद नहीं मिल रही है, DAP नहीं है। बीजेपी के लोगों ने पूरी मक्का को खरीद कर रेट ले लिया है। किसानों को मक्का का सही रेट नहीं मिला। किसानों को जो सुविधा मिलनी चाहिए, वो नहीं मिल रही है।

Also Read
View All
चंद्रशेखर आजाद ने जारी की विधानसभा प्रभारियों की चौथी लिस्ट, गोरखपुर की पिपराइच समेत 6 सीटों पर नाम घोषित

‘पिताजी और सगे चच्चू को नहीं समझे तो रामपुरी वाले चचा का क्या कहना’, अखिलेश पर राजभर का तंज, बोले- आपके पास कंसवादी लोग हैं

‘शराब पीने के लिए मजबूर करता था पति’, 6 साल की बेटी को गलत तरीके से छूने का आरोप, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या

समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय