लखनऊ

Adani मामले पर Akhilesh Yadav बोले- BJP बताए क्या अपने मित्रों के साथ है या नहीं?

Akhilesh Yadav Attack On BJP: Adani Group को लेकर आई Hindenburg रिपोर्ट के बाद हंगामा मचा हुआ है। Akhilesh Yadav ने भी अब BJP पर निशाना साधा है।

less than 1 minute read
Feb 27, 2023
Akhilesh Yadav

UP News: Adani मामले पर सपा प्रमुख Akhilesh Yadav का बड़ा बयान आया है। उन्होंने BJP पर निशाना साधा है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "अगर SBI, LIC के अधिकारियों ने निजी कंपनी में पैसा लगाया तो उन अधिकारियों के खिलाफ जांच कर जेल भेजना चाहिए।"

फेवरेट उद्योगपति पर कोई करवाई होगी या नहीं? - अखिलेश
सपा सुप्रीमो Akhilesh Yadav ने Gautam Adani का नाम लिए बगैर भाजपा पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा" जेल वह जा रहे हैं, जो सुधार कर रहे हैं। मित्र की पहचान बुरे दिन में होती। भाजपा BJP कि क्या वह अपने मित्र के साथ हैं या नहीं? भाजपा ने आम जनता का जो पैसा अपने फेवरेट उद्योगपति को दिया है। क्या उस पर कोई कार्रवाई होगी या नहीं।”

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “जब से BJP सत्ता में आई तब से उनकी कोशिश रही है कि वह केंद्रीय संस्थाओं का गलत इस्तेमाल करे। भाजपा लगातार विपक्षी नेताओं के खिलाफ CBI, ED, IT की जांच चला रही है, जिससे लोकसभा चुनाव को प्रभावित कर सके। इनके पास महंगाई, बेरोजगारी का जवाब नहीं है।”

Published on:
27 Feb 2023 05:26 pm
Also Read
View All